गरियाबंद में चाकू लेकर घूमने वाला युवक सलाखों के पीछे, इधर नुकिला हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार, बिलासपुर में चाकूबाजी, दो घायल

A young man carrying a knife in Gariaband is behind bars. A suspect with a sharp-edged weapon has been arrested. A stabbing incident in Bilaspur injured two people.

गरियाबंद में चाकू लेकर घूमने वाला युवक सलाखों के पीछे, इधर नुकिला हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार, बिलासपुर में चाकूबाजी, दो घायल

गरियाबंद में चाकू लेकर घूमने वाला युवक सलाखों के पीछे

गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस ने लम्बा धारदार नुकिला चाकू दिखाकर दहशत फैला रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जप्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी गरियाबंद को खबर मिली कि ग्राम दर्रीपारा के बुढ़ा देव मंदिर के पास एक व्यक्ति के द्वारा लम्बा धारदार नुकिला चाकू रखकर आम जगह पर लहराते हुए आते-जाते लोगों को डरा-धमका रहा है.
इस खबर पर थाना प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर जरिये मुखबीर के बताये घटना स्थल पर पुछ कर देखा तो एक व्यक्ति जो अपने हाथ में काले रंग का मुठ लगा हुआ धारदार नुकिला चाकू को आसपास के लोगो को दिखाकर लहरा रहा था. आरोपी ने पुलिस पार्टी को आता देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम अफरोज मेमन पिता अब्दुल करीम भाई मेमन उम्र 40 साल साकिन बारुला थाना जिला गरियाबंद का होना बताया.
आरोपी की तलाशी लिये जाने पर आरोपी के कब्जे से धारदार काले रंग के एक नुकिला चाकू और उपयोग में लिए मोटर सायकल पैशन प्रो काला सिलवर रंग का नम्बर CG04 BQ 3853 कीमत करीब 25000/- रुपयें को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

नुकिला हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार

भाटापारा : पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” योजना के तहत भाटापारा शहर पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली है. “समाधान सेल” में मिली खबर के आधार पर पुलिस ने एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया है. जो मुंशी ईस्माइल वार्ड क्षेत्र में संदिग्ध हालत में हथियार लेकर घूम रहा था
मिली जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर 2025 को “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 के जरिए खबर मिली कि एक युवक मुंशी ईस्माइल वार्ड, भाटापारा में अपने पास चाकू लेकर घूम रहा है और उसे छिपाकर रखता भी है.
इस खबर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना भाटापारा शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान शंकर राव मराठी उम्र 29 साल निवासी मुंशी ईस्माइल वार्ड, भाटापारा) के रुप में की है. तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 537/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बिलासपुर में चाकूबाजी, दो घायल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोमवार की रात दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं ने शहर को दहला दिया। पहले मामले में बाइक सवार 6-7 बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। वहीं दूसरी घटना में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया. दोनों मामलों में घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पहली घटना सरकंडा और अशोक नगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक चांटीडीह के रामायण चौक निवासी मोनू दुबे पिता बबलू दुबे और उनके दोस्त अक्षत यादव पिता इतवारी यादव उम्र 24 साल रात करीब 10.30 बजे सिगरेट पीने के लिए घर से निकले. दोनों आरके पेट्रोल पंप चौक के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक सवार 6-7 युवक वहां आए हमलावरों ने युवकों से गाली-गलौज शुरु की और फिर अक्षत यादव को खींच कर चाकू से हमला कर दिया.
मोनू दुबे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया. इस हमले में दोनों युवक खून से लथपथ होकर घायल हो गए. हमलावर घटना के बाद फरार हो गए.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. घायल दोनों युवकों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और उनकी तलाश शुरु कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दूसरी घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में हुई. यहाँ एक नाबालिग ने अपने दोस्त यशवंत उर्फ बाला पिता मनहरण दास उम्र 19 साल के साथ शराब पीने के बाद विवाद कर दिया.
 सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि दोनों दोस्त आत्मानंद स्कूल के पास घूम रहे थे. तभी यशवंत ने नाबालिग को “चोर” कह दिया. इससे नाराज नाबालिग ने गाली-गलौज शुरु कर दी और हाथापाई के दौरान अपने पास रखे सर्जिकल ब्लेड से यशवंत के गले और हाथ पर वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने इस मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी है. दोनों घटनाओं ने शहर में खौफ फैलाया है.
हाल के दिनों में शहर में युवाओं के बीच हिंसक घटनाओं में वृद्धि हो रही है.सिरगिट्टी और अशोक नगर थाना क्षेत्रों के स्थानीय लोग बताते हैं कि यह इलाके शाम और रात के समय में अक्सर खाली रहते हैं. जिससे अपराधियों के लिए मौके बढ़ जाते हैं. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की खबर देने का आग्रह किया है.
सिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ही घायल युवकों की हालत स्थिर है. लेकिन उन्हें आगे भी लगातार इलाज की जरुरत है. घायल युवकों के परिजन भी पुलिस से इंसाफ की उम्मीद कर रहे हैं. और चाहते हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.
बिलासपुर पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच जारी है और उन्होंने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी इस तरह की हिंसक घटनाओं में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इन घटनाओं ने एक बार फिर शहर में युवाओं में बढ़ती हिंसा और असामाजिक गतिविधियों की चिंता को उजागर किया है.
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन दें. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की तादाद कम हो सके. बिलासपुर में चाकूबाजी और सर्जिकल ब्लेड हमले जैसी घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जरुरत है और पुलिस लगातार ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रख रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t