जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद ‘खर्चा पानी’ की मांग?, वीडियो जमकर वायरल होने से मचा हड़कंप, जांच के बाद कार्यवाही का मिला आश्वासन

Demand for 'expenses' after delivery at the district hospital? A video went viral, causing a stir and providing assurances of action after investigation.

जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद ‘खर्चा पानी’ की मांग?, वीडियो जमकर वायरल होने से मचा हड़कंप, जांच के बाद कार्यवाही का मिला आश्वासन

बिलासपुर : प्रदेश की न्यायधानी कहे जाने वाले  बिलासपुर के जिला अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. डिलीवरी के बाद मरीजों के परिजनों से ‘खर्चापानी’ के नाम पर पैसे मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई है.
यह मामला जिला अस्पताल बिलासपुर का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में कथित रुप से एक महिला स्टाफ प्रसव के बाद मरीज के परिजनों से रकम मांगती नजर आ रही है. परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद ‘रिवाज’ या ‘खर्चापानी’ के नाम पर पैसे लिए जाते हैं. जबकि सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध होने का दावा किया जाता है. ऐसे में अगर किसी भी तरह की रकम की मांग की जा रही है. तो यह स्पष्ट रुप से नियमों के खिलाफ है.
आरोप यह भी है कि आर्थिक रुप से सक्षम परिवारों से आसानी से पैसे ले लिए जाते हैं. वहीं गरीब और जरुरतमंद परिवारों पर भी दबाव बनाया जाता है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ गया है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या वास्तव में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के दावे जमीन पर लागू हो पा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

देखें वीडियो

https://www.youtube.com/shorts/Zy_MJ55wg6A