रायपुर में डबल मर्डर, बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गुलाब साहू ने थाने में किया सरेंडर

Double murder in Raipur: Dismissed policeman kills wife and stepdaughter with a tangia; accused Gulab Sahu surrenders at police station

रायपुर में डबल मर्डर, बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गुलाब साहू ने थाने में किया सरेंडर

रायपुर :  रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी गुलाब साहू ने आज सुबह सात बजे अपनी पत्नी लता साहू और बेटी चित्रा की टंगिया से हत्या कर दी. विधानसभा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गुलाब और लता दोनों ने आपस में करीब 4 साल पहले दूसरी शादी की थी. 22 साल की चित्रा लता के पहले पति से बेटी थी. सुबह किसी विवाद पर आरोपी ने टंगिया उठा लिया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया.
हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर भी कर दिया. आरोपी गुलाब साहू पूर्व में पुलिस विभाग में था. लेकिन अपनी हरकतों के कारण इसे बर्खास्त कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

आरोपी

गुलाब राम साहू पिता स्व दयाराम साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम सोनसरी थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा। हाल पता – ग्राम सेमरिया मेन रोड थाना विधानसभा रायपुर