धमतरी डबल डेथ मिस्ट्री, मौहाबाहरा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, नाबालिग लड़की के प्रेम संबंध की चर्चा, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Dhamtari double death mystery: Bodies of lovers found hanging from a tree in Mohabahra; rumours of a minor girl's affair create sensation in the area; police engaged in investigation
धमतरी/नगरी : सिहावा थाना क्षेत्र के नगरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मौहाबाहरा में युवक और नाबालिग लड़की के शव आम के पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास पेड़ पर दोनों को फंदे से लटका देखा। जिसके बाद फौरन पुलिस को खबर दी गई. यह मामला यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महुआ बाहरा, पोड़ीडीही क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नहर किनारे खेत की तरफ स्थित एक आम के पेड़ पर दोनों के शव फांसी पर लटकते पाए गए. मृतक युवक की पहचान मानेश मरकाम (निवासी गेंदा भररी) के रुप में हुई है. जबकि युवती मौहाबाहरा की रहने वाली बताई जा रही है. दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा सामने आई है. शुरूआती तौर पर मामला खुदकुशी का मालूम हो रहा है. लेकिन घटनास्थल लाडकी के परिजनों की जमीन होना और सुसाइड नोट का न मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है.
दोनों ने सुसाइड जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, या फिर यह मामला कुछ और है? इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रेम प्रसंग, पारिवारिक दबाव सहित हर पहलू से जांच शुरू कर दी है. इस मामले की सच्चाई अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



