दोस्त ने उतारा मौत के घाट, घर के अंदर ही खोद दी कब्र, थाने पहुंचकर बोला- रात में भूत दिखता है, कहता है मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, आरोपी पति-पत्नी  गिरफ्तार

Friend killed him, dug a grave inside the house, reached the police station and said – I see a ghost at night, it says perform my last rites, accused husband and wife arrested

दोस्त ने उतारा मौत के घाट, घर के अंदर ही खोद दी कब्र, थाने पहुंचकर बोला- रात में भूत दिखता है, कहता है मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, आरोपी पति-पत्नी  गिरफ्तार

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में दृश्यम फिल्म जैसे हत्याकांड का मामला सामने आया है. अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम भगवान पुर में मामूली विवाद पर दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी और लाश को अपने घर पर ही दफना दिया था. अब एक सप्ताह बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया है. यह  मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बृजलाल अगरिया उम्र 35 साल 25 मार्च की रात भगवानपुर में कृषि महाविद्यालय के पीछे रहने वाले आरोपी मिथलेश कुजूर उम्र 37 साल के घर पर पहुंच साथ में शराब पीने की बात कहने लगा. जिस पर आरोपी ने मना कर दिया. इसी बात पर आपस में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथपाई होने लगी जिससे आरोपी का मोबाइल गिर कर टूट गया.
इसी बात को लेकर मिथलेश कुजूर ने लाठी और डंडे से मृतक युवक की पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बृजलाल की मौत के बाद मिथलेश और उसकी पत्नी राजकुमारी उम्र 36 साल ने मिलकर शव को घर में पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया. ऊपर से प्लाईबोर्ड डालकर मिट्टी डाल दी थी.
एक सप्ताह बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया. आरोपी ने बताया कि उसे दोस्त का भूत दिखता है. रात को सोते समय दोस्त आत्मा के रुप में आकर कहता है कि मेरी हत्या कर दी है. लेकिन मेरे शरीर का अंतिम संस्कार करा दो. जिसके बाद आत्मग्लानि से परेशान होकर गांधीनगर थाना पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी.
जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक की टीम के साथ आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल से शव को बरामद किया गया और आरोपी मिथलेश कुजूर और उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार करअदालत में पेश किया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB