नग्न कर गांव में घसीटा, आपसी रंजिश में बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, बेटे की भी बेदम पिटाई, पसरा सन्नाटा, लोगों में दहशत का माहौल
Dragged naked in the village, brutally beaten to death with sticks due to personal animosity, son also beaten mercilessly, silence prevails, atmosphere of terror among people
सक्त्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. रविवार रात को कुछ लोगों ने आपसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया. शख्स को पहले निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घसीटते हुए बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा गया. यह पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले में सर्वे दास महंत परिवार के साथ दर्राभाठा बगरैल गांव में रहता था. गांव में ही रहने वाले रिश्तेदारों से उसकी आपसी रंजिश थी. रविवार को सर्वे दांस अपने घर पर था. इस दौरान 4-5 लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए उसे बाहर निकाला. जब बेटे ने विरोध किया तो उस पर हमला कर घायल कर दिया.
रविवार रात घर में घुसे लोग सर्वे दास महंत को बाहर लेकर गए. बाद में निर्वस्त्र किया और पूरे गांव में घसीटते हुए जमकर पीटा. किसी ने जमकर लाठी बरसाई तो किसी ने लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान खून से लथपथ सर्वे दास पानी पिलाने के लिए मन्नतें मांगता रहा. लेकिन आरोपी उसे लगातार पीटते रहे.
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ग्रामीण डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे. किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की. मारपीट करने के बाद सभी आरोपी भाग निकले. परिजन सर्वे दास को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घाटल बेटे को अस्पताल में एडमिट किया गया.
इस मामले को लेकर डभरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है. मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के परिजनों को बयान लिया जा रहा है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
हत्या के पीछे पुराने विवाद या आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है. फिलहाल डभरा पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



