मां के करैक्टर पर शक, नाराज नाबालिग बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार
Suspecting his mother's character, the angry minor son killed his father by hitting him with a shovel, police arrested the accused son
कोरबा : मां के चरित्र पर संदेह कर विवाद एवं झगड़ा करने वाले पिता की नाराज नाबालिग पुत्र ने फावड़ा मार कर हत्या कर दी. कत्ल की वारदात के बाद नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना करतला थाना अंतर्गत करतला के प्रधानपारा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक धनीराम यादव उम्र 40 साल रोजी-मजदूरी का काम करता था. घर पर उसकी पत्नी और बच्चे हैं. धनीराम अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसकी वजह से दोनों के बीच विवाद और झगड़ा होता था. शनिवार को धनीराम फिर शराब के नशे में पत्नी से विवाद कर झगड़ा करने लगा. इस दौरान उसने खाना बाहर फेंक दिया.
इस पर उसके 16 साल के बेटे ने टोकते हुए विरोध जताया. तब नशे में धुत्त धनीराम फावड़ा लेकर उसे मारने दौड़ा. इससे नाराज बेटे ने उसके हाथ से किसी तरह फावड़ा छीन लिया और गुस्से में उसने अपने पिता पर फावड़ा से हमला कर दिया. सिर और चेहरे में गंभीर रुप से चोट लगने से पर धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई.
इस मामले की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. इस बीच खबर मिलने पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के साथ ही जांच पड़ताल शुरु की. करीब चार घंटे बाद पता चला कि बेटे ने ही अपने पिता की फावड़ा से मार कर हत्या की है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया. वैधानिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया. जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.
इस मामले में प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि चरित्र शंका को लेकर पति धनीराम, अपनी पत्नी से विवाद करता था. घटना वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था. खाना फेंकने पर बेटे ने विरोध किया. तो वह उसे मारने के दौड़ा. लेकिन फावड़ा छीनकर बेटे ने ही पिता को मार दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



