ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, बाइक और ट्रेलर की टक्कर, 1 साल पहले लव मैरिज करने वाली पूजा की मौत, पति और देवर घायल
Tragic accident on overbridge, bike and trailer collide, Pooja who had love marriage 1 year ago dies, husband and brother-in-law injured
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. जबकि उसका पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास हुआ. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक लव मैरिज होने के कारण पूजा अपने मायका नहीं गई थी. अपनि बहन से मिलने के बाद राहुल साहू, उनकी पत्नी पूजा केवट और देवर प्रकाश साहू एक ही मोटरसाइकिल CG22 V 6327 पर सवार होकर बिलासपुर से वापस लौट रहे थे. करीब 12 से 1 बजे के बीच ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई. इसी बीच पीछे से आ रही एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
इस हादसे में पूजा केवट के सिर में गंभीर चोट आई. जिसकी वजह से उसे इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राहुल साहू और प्रकाश साहू भी गंभीर रुप से घायल हैं. घायलों का अकलतरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है.
पूजा केवट ने करीब एक साल पहले राहुल साहू से लव मैरिज (भाग कर शादी) की थी और बिलासपुर में अपनी बहन से मिलने गई थी. वहीं से वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ. पुलिस ने मामले में धारा 194 BNNS के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



