मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, नर्सरी के पास संदिग्ध हालत में मिली कंप्यूटर दुकान के संचालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Elderly man dies due to bee attack dead body of computer shop operator found in suspicious condition near nursery sensation spread in the area

मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, नर्सरी के पास संदिग्ध हालत में मिली कंप्यूटर दुकान के संचालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

नर्सरी के पास संदिग्ध हालत में मिली कंप्यूटर दुकान के संचालक की लाश

रायपुर/अभनपुर : राजधानी से लगे अभनपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई. मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान नरेंद्र साहू के रुप में हुई है. नरेंद्र कंप्यूटर दुकान का संचालक था. नरेंद्र की लाश अभनपुर भरेंगा मुख्य मार्ग नर्सरी के पास मिली है. शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के आने के बाद की मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत

रायपुर/नवापारा-राजिम: आज सुबह धमतरी जिले के ग्राम कठौली के एक बुजुर्ग की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई. 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुधारु राम निषाद उम्र 60 साल आज सुबह मोपेड गाड़ी से अपने खेत फसल कटाई के लिए जा रहा था तभी रास्ते में ही मधुमक्खियों की झुंड ने उनके ऊपर हमला कर शरीर के कई हिस्सों को काट दिया. जिससे बुधारु राम बुरी तरह घायल हो गया. नाजुक हालत में मृतक के बेटे ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा लाया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर पुलिस पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI