टमाटर चोरी करने खेत में घुसना बाप-बेटे को पड़ा महंगा, दोनों की करंट लगने से मौत, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Entering the field to steal tomatoes proved costly for father and son, both died due to electric shock, sensation spread in the village, police engaged in investigation
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय है. रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे. तभी खेत मालिक विशाल पटेल के द्वारा लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए. उसने इसकी खबर पुलिस को दी. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
इधर, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी इस दर्दनाक हादसे की चर्चा जोरों पर है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.
यह घटना ग्रामीण इलाकों में खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे खतरनाक तारों पर भी सवाल खड़े करती है, जो कई बार जानलेवा साबित हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



