सेक्सी डांस मामले में 14 और लोगों पर FIR दर्ज, हटाए गए डांसर पर पैसा लुटाने वाले SDM, कारण बताओ नोटिस जारी, जांच समिति का गठन

FIR filed against 14 more people in the sex dance case; SDM who allegedly laundered money for dancer removed; show-cause notice issued; investigation committee formed

सेक्सी डांस मामले में 14 और लोगों पर FIR दर्ज, हटाए गए डांसर पर पैसा लुटाने वाले SDM, कारण बताओ नोटिस जारी, जांच समिति का गठन

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के उरमाल गांव में आयोजित ओपेरा की आड में सेक्सी डांस के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. देवभोग थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में आयोजक समिति से जुड़े 14 और लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इससे पहले इस मामले में चार लोगों पर जुर्म दर्ज किया जा चुका है. देवभोग पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच कर रही है.
हटाए गये एसडीएम तुलसी दास
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ओपेरा की आड़ में सेक्सी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया. कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को पद से हटा दिया गया. और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। आयोजन की अनुमति देने और कार्यक्रम के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही गई है।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन किया है. यह समिति पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. जिसे आगे की कार्रवाई के लिए आयुक्त (कमिश्नर) को भेजा जाएगा. कलेक्टर ने साफ किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB