तेलीबांधा में गैंगवार के दौरान एक की हत्या, दुसरा घायल, चार गुंडे गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी, इलाके में दहशत का माहौल
One person killed, another injured in gang war in Telibandha, four gangsters arrested, search continues for remaining accused, terror grips the area
रायपुर : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई इलाकों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा हैं. रायपुर और आसपास के इलाकों में आए दिन लूट, चाकूबाजी, हत्या और मारपीट जैसी गंभीर वारदातों को अपराधियों द्वारा बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है. लगातार बढ़ रहे अपराध के ग्राफ के बीच एक बार फिर राजधानी रायपुर में गैंगवार हुआ है. इस गैंगवार में एक युवक की हत्या कर दी गई है. इस वारदात के बाद स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है. यह पूरा मामाल तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके में रविवार देर रात गैंगवार हुआ. इस गैंगवार के दौरान चाकूबाजी भी हुई. इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक का इलाज जारी है. दरअसल, पुराने रंजिश के चलते ये गैंगवार हुआ है.
रायपुर में हुए गैंगवार का CCTV फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में आरोपी दोनों युवकों को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मारते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पहले पूरे इलाके की लाइट बंद कर दी थी और उसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत गैंगवार को अंजाम दिया.
इस विवाद में चाकूबाजी हुई और चाकूबाजी में दो युवक आदित्य कुर्रे और अभय सारथी गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान आदित्य कुर्रे की मौत हो गई. वहीं गंभीर रुप से घायल अभय का इलाज जारी है. तेलबांधा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की टीम ने लोकेश विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, अनुज यादव और रजत दोडिया नाम के चार युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है लोकेश और आकाश विश्वकर्मा सगे भाई हैं. गैंगवार को गांजा बेचने और इलाके में वर्चस्व की रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



