छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखी चिट्ठी, निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर आयोग से पूछे 4 सवाल
Former Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel wrote a letter to the State Election Commissioner, asking the Commission 4 questions regarding the process of civic elections
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर आयोग से 4 सवाल पूछे हैं. जिसमें VVPAT मशीनों के इस्तेमाल नहीं किए जाने, एक ही EVM में दो पदों के लिए वोटिंग और मशीनों की प्रोग्रामिंग और एजेंसी समेत नतीजों की घोषणा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. बघेल ने चुनावों में इस्तेमाल होने वाली EVM और VVPAT मशीन के इस्तेमाल की पूरी प्रक्रिया साफ करने को कहा है.
उन्होंने कहा कि VVPAT का इस्तेमाल इस चुनाव में नहीं किया जा रहा है. जो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को प्रभावित करेगा। चुनावी प्रक्रिया में VVPAT का उपयोग यह सुनिश्चित करता है कि मतदाता का मत सही तरीके से दर्ज हुआ है. और इसके बिना चुनाव कराए जाने की बात कही जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदाताओं को एक ही EVM पर 2 मत डालने की योजना पर सवाल उठाया है.
उन्होंने कहा कि महापौर और पार्षदों के लिए एक ही मशीन का इस्तेमाल करना मतदाताओं के लिए भ्रम पैदा कर सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रयोग बिना जागरुकता या प्रशिक्षण के शुरु किया गया है. जो मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित कर सकता है. चुनावों में इस्तेमाल की जाने वाली EVM की प्रोग्रामिंग और मेंटेनेंस का जिम्मा किस एजेंसी को दिया गया है. इस पर भी बघेल ने शक जाहिर किया है. उन्होंने पूछा कि क्या यह एजेंसी केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है? और क्या इसकी प्रोग्रामिंग निष्पक्ष है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



