24 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरु, चुनाव के चलते विभागीय परीक्षा स्थगित, आज होगा बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, सियासी सरगर्मी तेज
Budget session of the Vidhan Sabha begins from February 24, departmental exams postponed due to elections, BJP candidates will be announced today, political activities intensify
24 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरु
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरु होकर 21 मार्च तक चलेगा. विधानसभा सचिवालय ने इस सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है. जिसमें कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी. इस सत्र के दौरान राज्य सरकार वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी. जिसे तैयार करने की प्रक्रिया कई महीनों से चल रही है और अब यह अंतिम चरण में है.
बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी. इसके बाद कई विभागों के बजट और विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. सत्र के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा.
आगामी बजट का आकार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 5 से 7% तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. वित्त विभाग ने सभी विभागों को उनके व्यय प्रस्तावों को बारीकी से जांच के बाद पेश करने के निर्देश दिया था. 2025-26 के बजट में अपरीक्षित व्यय मदों के बजाय, परीक्षित मदों को प्राथमिकता दी जाएगी.
मंत्री-स्तरीय चर्चाओं के बाद, नई सेवा के साधनों की उपलब्धता में संशोधन भी किया जाएगा. यह सत्र अहम चर्चाओं और प्रस्तावों के लिए अहम साबित हो सकता है. जिससे राज्य की वित्तीय दिशा और विकास योजनाओं पर प्रभाव पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
चुनाव के चलते विभागीय परीक्षा स्थगित
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के कारणवश स्थगित की गई है.
परीक्षा का आयोजन सोमवार 27 जनवरी, 2025 से सोमवार 3 फरवरी 2025 तक आयोजित होना था. विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के खत्म होने के बाद किया जाएगा. जिसकी खबर अलग से दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आज होगा बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, सियासी सरगर्मी तेज
रायपुर : राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कल शाम सम्पन्न हो गई है. आज दोपहर तक भाजपा प्रतायशियों की लिस्ट जारी कर सकती है. मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. लेकिन अब तक किसी भी नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत के लिए दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है. वहीं दोनों पक्ष के उम्मीदवारों के दिलो की धड़कने तेज हो गई है.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने गढ़ को मजबूत करने और विपक्ष के प्रभाव वाले इलाकों में सटीक उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही हैं. वहीं, टिकट को लेकर दावेदारों की तादाद ज्यादा होने की वजह से आंतरिक खींचतान भी देखने को मिल रही है.
विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों ही पार्टियां जातीय समीकरण, स्थानीय प्रभाव और जनता के रुझान को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन करेंगी. आज दोपहर तक उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की उम्मीद है. जिससे चुनावी माहौल और गर्मा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
राज्यपाल रमेन डेका 27 जनवरी को करेंगे गरियाबंद दौरा, विभागीय अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 27 जनवरी को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और शासन की कई योजनाओं के क्रियान्वयन का आकलन करेंगे.
राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अहम बैठक आयोजित की, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिया.
राज्यपाल डेका की समीक्षा बैठक में जल-संचयन, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति अभियान और रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों सहित कई विषयों पर चर्चा होगी. इसके अलावा वे नक्सली समस्या और आकांक्षी विकासखंडों के मुद्दों पर भी अधिकारियों से जानकारी लेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



