सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस, छत्तीसगढ़ सिख संगठन को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Foundation day of 5 states and union territories celebrated with cultural programs Chhattisgarh Sikh organization honored
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी मौजूदगी में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के अंतर्गत राजभवन में छत्तीसगढ़ सिख संगठन को उनके उत्कृष्ट कार्य करने संमानित किया गया. राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले इन राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया.
राजभवन में राज्यपाल डेका के मुख्य आतिथ्य में भारत के राज्यों क्रमशः छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया.
इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत चावला, संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, संयोजक अरुण छाबड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह टोनी, जिला अध्यक्ष मोनु सलूजा, गुरवेज सिंह, यशवंत सिंह, डॉक्टर नरेंद्र चावला, पूरन सिंह अरोरा, मनमीत सिंह, जगीर सिंह, गोल्डी खनूजा, जयसुन सिंह, निर्मल सिंह रिंकू सैनी, महिला विंग्स की अध्यक्षया स्वेता अरोरा, उपाध्यक्ष सिम्मी चावला, तरन कौर अरोरा, महासचिव रोमी सलूजा, सचिव सिम्मी होरा, गगन चावला, रूबी गांघी, गगनप्रीत, गुरजीत कौर, गुरदीप कौर, रुपिंदर कौर आदि संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद थे.
कार्यक्रम में राज्यपाल डेका ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम का मकसद सिर्फ सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है. यह कार्यक्रम हमारे देश के कई राज्यों में बसे निवासियों को एक सूत्र में पिरोने का अद्भुत प्रयास है. जिससे भारत की एकता और अखंडता और अधिक मजबूत होगी.
कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सभी राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी. छत्तीसगढ़ का लोक-नृत्य सुआ, सरहुल नृत्य, गेड़ी नृत्य, नाचा, पंजाब का भांगडा, गिद्धा, हरियाणा का घूमर तथा मध्यप्रदेश की जनजातियों के राई नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया. कई राज्यों के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया. उन्होंने भी राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. पंजाब के प्रतिनिधियों ने डेका को सरोपा भेंट किया. छत्तीसगढ़ सिख संगठन को उनके उत्कृष्ट कार्य करने संमानित किया गया.
छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के रुप में पद्मश्री अनुज शर्मा, मध्यप्रदेश के आकाश दीप गुप्ता, पंजाब के प्रतिनिधि दलजीत चावला, हरियाणा के प्रतिनिधि अमित अग्रवाल को राज्यपाल ने सम्मानित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



