शेयर में पैसा लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस ने 3 साल से फरार आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Fraud in the name of investing money in shares, police arrested the accused who was absconding for 3 years from Indore and sent him behind bars
बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस धोखाधड़ी/साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है. शेयर ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी धोखाधड़ी कर 3 साल से फरार था. आरोपी ने करीब 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिरकोना निवासी अविनाश साहू ने कोनी थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 जून 2022 से 15 अगस्त 2022 तक गूगल पे के जरिए शेयर ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर उससे कुल 2,88,000 रुपए ट्रांसफर कराया और उसके साथ धोखाधड़ी की.
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले को जांच लिया गया. इस मामले में जांच के दौरान लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी. साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन खजराना इंदौर (मध्यप्रदेश) पाए जाने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम खजराना, इंदौर (म.प्र.)के लिए रवाना किया गया.
टावर लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी यश चावला पिता स्व प्रहलाद चावला उम्र 34 साल को राम कॉलोनी कैलाशपुरी, बंगाली स्वेयर थाना खजराना जिला इंदौर (म.प्र.) से पकड़ा गया. आरोपी ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद उसे इंदौर के न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर 20 मई 2025 को बिलासपुर लेकर आए और जेएमएफसी न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया.
धोखाधड़ी/साइबर फ्रॉड करने वाले के खिलाफ कार्यवाही का मकसद अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर रोक लगाना है. पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी किशोर केंवट, प्र.आर.अशफाक अली, आरक्षक अविनाश पांडे तथा रक्षित केंद्र से निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन आरक्षक दीपक मरावी का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



