जय भोले गुड़ फैक्ट्री’ का संचालक बताकर लाखों की ठगी, मजदूर लाने के नाम पर दिया धोखा, पुलिस ने शातिर रविन्द्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fraud of lakhs by claiming to be the operator of 'Jai Bhole Jaggery Factory', cheated in the name of bringing laborers, police arrested the cunning Ravindra and sent him to jail

जय भोले गुड़ फैक्ट्री’ का संचालक बताकर लाखों की ठगी, मजदूर लाने के नाम पर दिया धोखा, पुलिस ने शातिर रविन्द्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस ने सालों से फरार चल रहे शातिर ठग को धर दबोचा. जिसने छत्तीसगढ़ के कई ग्रामीणों से मजदूर भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी की थी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कसोली निवासी रविन्द्र कुमार ने खुद को ‘जय भोले गुड़ फैक्ट्री’ का संचालक बताकर कई लोगों से ठगी की थी. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक पलानसरी निवासी उमेश कुमार चंद्रवंशी ने 23 जून 2025 को थाना पाण्डातराई में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में रविन्द्र ने फैक्ट्री में मजदूर भर्ती के बहाने उनसे ₹3,20,000 की ठगी की थी. पुलिस ने बारीकी से जांच के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया.
जांच में खुलासा हुआ कि रविन्द्र ने यही तरीका अपनाकर और भी कई ग्रामीणों को भी निशाना बनाया था. उसने कोयलारी कापा के गोपाल साहू से ₹3 लाख, भगतपुर के रुद्र चंद्रवंशी से ₹2.5 लाख और डोगरिया कला के राजेश चंद्रवंशी से ₹90,000 की ठगी की थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई जिलों में ठगी के मामले दर्ज हैं.
कबीरधाम पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरु की. तकनीकी सबूतोंऔर मुखबिर की खबर पर रविन्द्र को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल लिया है. पुलिस अब अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है और मामले की बारीकी से जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB