महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रायपुर-अभनपुर-राजिम रेल खंड का निरीक्षण, निर्माणाधीन राजिम स्टेशन की गहन समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश
General Manager Tarun Prakash inspected Raipur-Abhanpur-Rajim rail section, gave directions after thorough review of under-construction Rajim station.
बिलासपुर : तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर–अभनपुर–राजिम रेल खंड का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने आरएसडी यार्ड, अभनपुर स्टेशन और निर्माणाधीन राजिम स्टेशन पर संरक्षा के मापदंडो, कार्य प्रगति एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की, निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने एवं कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए.
उल्लेखनीय है कि इस रेल खंड में कुछ महिना पहले ही मंदिर हसौद से केन्द्री तक नई रेल लाइन का निर्माण और केन्द्री से अभनपुर तक गेज कनवर्ज़न का काम सफलतापूर्वक पूरा कर मेमू सेवा शुरु की गई है. जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी एवं सुविधाएं मिल रही हैं.
अभनपुर से राजिम के मध्य गेज कनवर्ज़न का कार्य आख़री स्टेज में है और अभनपुर से धमतरी के बीच भी गेज कनवर्ज़न कार्य प्रगति पर है. इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों जैसे राजिम और धमतरी को ब्रॉड गेज नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा। जिससे इन क्षेत्रों की सीधी रेल पहुंच बड़े शहरों से स्थापित होगी. इससे न सिर्फ यात्रियों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे. बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, कृषि, तीर्थाटन और पर्यटन को भी नए अवसर मिलेंगे. जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.
निरीक्षण के दौरान तरुण प्रकाश ने कार्यस्थलों पर संरक्षा मानकों की गहनता से समीक्षा की. और संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर एवं रायपुर मंडल के अधिकारीगण भी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



