लापता युवक-युवती की जंगल में मिली लाश, नीतू जमीन पर और मनीष का शव फंदे में झूलता मिला, फैली सनसनी, मोबाइल बरामद

The bodies of the missing boy and girl were found in the jungle, Neetu was found lying on the ground and Manish's body was found hanging from a noose, sensation spread, mobile recovered

लापता युवक-युवती की जंगल में मिली लाश, नीतू जमीन पर और मनीष का शव फंदे में झूलता मिला, फैली सनसनी, मोबाइल बरामद

राजनांदगांव : राजनांदगांव के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते चार दिनों से लापता युवक और युवती का शव तुमड़ी बोर्ड पुलिस चौकी क्षेत्र के महादेव पहाड़ी में मिला है. युवती का शव पहड़ी में जमीन पर और युवक का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक तुमड़ीबोड़ क्षेत्र के महादेव पहाड़ी के ऊपर नीतू चंद्रवंशी उम्र 22 साल और मनीष सिन्हा उम्र 27 साल  का शव बरामद हुआ है. दोनों ही बीते चार दिनों से अपने-अपने घर से लापता थे. जिनकी तलाश परिजन और पुलिस कर रही थी. दोनों की मौत के पीछे की वजह साफ  नहीं हो पाई है.  मौके से युवक का मोबाइल भी बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB