ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 84 लाख 30 हजार रुपए की ठगी, महिला समेत धोखाधड़ी के दो आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

84 lakh 30 thousand rupees were cheated in the name of getting the dealership of a travel agency, two accused of fraud including a woman were arrested from Madhya Pradesh

ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 84 लाख 30 हजार रुपए की ठगी, महिला समेत धोखाधड़ी के दो आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

बालोद : लेट्स ट्रेवल फ्री की एजेंसी दिलाने के नाम पर 84 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास पुलिस ने लैपटॉप, दो मोबाइल फोन जब्त किया है. इसके साथ ही नागेश कुमार धारा के बैंक खाते में 1 लाख रुपये को फ्रिज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग किस्तों में ये रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई थी. धोखाधड़ी के इस खेल में महिला आरोपी भी शामिल थी. जो पैसों के लेन-देन की देख-रेख करती थी. पूरा मामला थाना राजहरा का है.
दल्लीराजहरा के निवासी रंजीत सिंह पन्नू ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी नागेश कुमार धारा और उसकी महिला सहयोगी आरती ने उनसे लेट्स ट्रेवल्स फ्री एजेंसी दिलाने की बात कही और 84,30,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया. लेकिन न ही एजेंसी दिलाई और न ही पैसे वापस किया. इस रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ राजहरा थाना में अपराध क्रमांक 158/24, धारा 420, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया.
एसपी एस. आर. भगत के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई. पहले टीम को आरोपियों के निवास स्थान बैंगलोर भेजा गया था. जहां से आरोपी फरार हो गए थे. जिसके बाद कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को मध्यप्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI