फेसबुक में दोस्ती कर शादी का दिया झांसा, 22 महीने तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी प्रतीक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

He befriended her on Facebook and lured her into marriage, then raped her several times. The police took swift action and arrested the accused, Prateek, and sent him behind bars.

 फेसबुक में दोस्ती कर शादी का दिया झांसा, 22 महीने तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी प्रतीक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : फेसबुक फ्रेंड ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार 22 महीने तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर इंकार कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में जुर्म दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 20 मार्च 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और आरोपी द्वारा शादी का आश्वासन देकर पीड़िता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया.
पीड़िता के मुताबिक 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने आल-अलग जगह बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया.
पीड़िता की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान पीड़िता का बयान लिया गया और मेडिकल चेकअप भी कराया गया. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार पिता परशुराम सिदार उम्र 26 साल निवासी रामभाठा, ज्वाहर नगर, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को उसके निवास से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस द्वारा आरोपी की विधिवत मेडिकल एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB