दोस्तों की इनकम देख 5 किसानों से लीज पर ली जमीन, तरबूज की जगह उगाई अफीम, 2.05 करोड़ का माल बरामद, आरोपी मार्शल संगा गिरफ्तार, दो फरार

Seeing the income of friends, he leased land from five farmers, grew opium instead of watermelon, goods worth 2.05 crore recovered, accused Marshall Sanga arrested, two absconding.

दोस्तों की इनकम देख 5 किसानों से लीज पर ली जमीन, तरबूज की जगह उगाई अफीम, 2.05 करोड़ का माल बरामद, आरोपी मार्शल संगा गिरफ्तार, दो फरार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अफीम की खेती का मामला सुर्खियों में है. दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की खेती की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि अब रायगढ़ पुलिस ने तकरीबन डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की खेती के मामले का भंडाफोड़ किया है. अफीम की खेती की इस बहुचर्चित नेटवर्क के तार सीधे झारखंड से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने इस घटना के मास्टरमाइंड मार्शल सांगा को गिरफ्तार किया है. जबकि उसके दो साथी पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही चंपत हो गए हैं. इस मामले का पता चलते ही एसएसपी शशिमोहन सिंह आज दोपहर सीधे लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के तमनार थाना अंतर्गत ग्राम आमाघाट पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना किया.
गिरफ्तार मार्शल सांगा झारखंड का रहने वाला है और आमाघाट में उसकी ससुराल है. उसने आमाघाट की सुषमा खलखो के साथ शादी की है.  करीब 6-7 महीने पहले मार्शल सांगा ने अफीम की खेती की शुरूआत की है. दिलचस्प बात यह है कि मार्शल ने अफीम की खेती के लिए एक ऐसी महफूज जमीन ढूंढी. जहां कोई रिहायशी बस्ती नहीं है. झाड़ियों के बीच केलो नदी के किनारे सुनसान स्थल पर मार्शल सांगा अफीम की खेती कर रहा था. इसे पुलिस की तत्परता व सजगता कहें कि उसने फसल पकने और अफीम तस्करी से पहले ही राजफाश कर दिया.
अफीम खेती का प्रकरण उजागर होते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया. वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम आमाघाट पहुंचा. दूसरी तरफ़ पुलिस ने अब जांच की धार तेज कर दी है. बहरहाल इस बात में जरा भी शक नहीं है कि आने वाले दिनों में अफीम की खेती को लेकर रायगढ़ जिले का सियासी पारा बढ़ेगा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में गत 19 मार्च 2026 की रात्रि थाना तमनार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमाघाट नदी किनारे खेत में अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही है.
इस खबर को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तमनार प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. जिसके बाद पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और पूछताछ में खेत में अफीम की खेती संदेही – मार्शल सांगा पिता मिखाएल सांगा उम्र 40 साल निवासी ग्राम हडमबनम थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) द्वारा किये जाने की जानकारी मिली जिसे तत्काल हिरासत में लिया गया. पूछताछ में संदेही मार्शल सांगो निवासी जिला खूंटी (झारखंड), जो अपने ससुराल ग्राम आमाघाट में रहकर पिछले कुछ महीनों से अपने झारखंड के साथियों के साथ मिलकर नदी किनारे करीब एक एकड़ भूमि में अफीम की खेती कर रहा था और इसकी देखरेख करता था.
पुलिस द्वारा रातभर आमाघाट में कैंप कर खेत पर पहरा दिया गया. आज सुबह एसएसपी खुद घटनास्थल पहुंचे और एएनटीएफ को जांच एवं वैधानिक कार्रवाई के बारे में जरुरी दिशा-निर्देश दिया. मौके पर एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, निरीक्षक प्रशांत राव, निरीक्षक रामकिंकर यादव (थाना प्रभारी पूंजीपथरा), उप निरीक्षक गिरधारी साव (थाना प्रभारी लैलूंगा), तमनार तहसीलदार, पटवारी, आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा NDPS Act के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई.
उक्त भूमि पांच अलग-अलग खसरा नंबरों में निजी एवं परियोजना भूमि पाई गई है. उक्त भूमि के पांच हिस्से – खसरा नं 462/3 भूमि स्वामी विराज, प्रवीण उर्मिला, सुलोचना, खसरा नं 462/2 भूमि केलो परियोजना, खसरा नं 462/1 भूमि स्वामी- महंत पिता चमरा, अश्वनी बेवा चमरा, खसरा नं 462/4 भूमि स्वामी- दयानंद पिता धरमदेव, खसरा नं 462/5 भूमि स्वामी- हेमंत कुमार पिता धरमदेव के होने की जानकारी मिली है. एएनटीएफ टीम द्वारा अफीम फसल की कटाई कराई जा रही है. जिसके बाद वास्तविक वजन एवं मूल्य का आंकलन किया जाएगा। फिलहाल आरोपी मार्शल सांगो के विरुद्ध थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB