छत्तीसगढ़ में 8.87 करोड़ रुपये की सरकारी रकम का गबन कर फरार, पुलिस ने आरोपी एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर को किया गिरफ्तार
In Chhattisgarh, the accused SDO Sanjay Kumar Graykar absconded after embezzling government money worth Rs 8.87 crore. Police arrested him
रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उन्होंने और उनके साथियों ने 8.87 करोड़ रुपये की सरकारी रकम का गबन किया. यह मामला सामने आने के बाद से आरोपी एक साल से फरार था. लेकिन मुखबिर की खबर पर पुलिस ने उसे रायगढ़ से पकड़ लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 मार्च 2023 को एन.सी. सिंह, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग ने रामानुजगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया कि एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर और उनके साथियों ने भू अर्जन की राशि को निजी खातों में बिना अनुमति के ट्रांसफर किया. कुल 8,87,54,524 रुपये की सरकारी रकम को गबन किया गया.
इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया. आरोपी मार्च 2022 से मई 2022 के बीच इस गबन को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने बाद में आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया. जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



