इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी सौरभ को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, लड़की सुरक्षित बरामद
A minor was raped after being befriended on Instagram. Police arrested the accused, Saurabh, from Maharashtra and sent him behind bars. The girl was found safe.
कांकेर : कांकेर जिला के थाना चारामा पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर 2025 को प्रार्थी ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. जिसकी रिपोर्ट पर थाना चारामा में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.
इस मामले की जांच के दौरान नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर उसके बयान लिए गए. जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था.
पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई. जिसके बाद तकनीकी सबूत और साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन पुणे (महाराष्ट्र) में मिला. पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया.
पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा उर्फ नीलेश उम्र 20 साल निवासी ग्राम बाहरी, थाना सीधी, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर कांकेर की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



