दवाई दुकान की आड़ में अवैध तरीके से क्लिनिक का संचालन, तहसीलदार, बीएमओ और बीपीएम ने छापेमारी कर लिया सख्त एक्शन, किया सील

Illegal operation of clinic under the guise of a medicine shop, Tehsildar, BMO and BPM raided and sealed it.

दवाई दुकान की आड़ में अवैध तरीके से क्लिनिक का संचालन, तहसीलदार, बीएमओ और बीपीएम ने छापेमारी कर लिया सख्त एक्शन, किया सील

सूरजपुर/प्रतापपुर : कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एसडीएम प्रतापपुर द्वारा अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. ग्राम अमनदोन में बालेश्वर सिंह द्वारा समृद्धि दवाई दुकान की आड़ में अवैध तरीके से क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था.
इस मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रतापपुर के नेतृत्व में तहसीलदार, बीएमओ और बीपीएम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई. जांच में अवैध क्लिनिक संचालन की पुष्टि होने पर दवाई दुकान सहित क्लिनिक को सील कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि बिना वैध अनुमति एवं निर्धारित मापदंडों के किसी भी तरह का क्लिनिक संचालन गैरकानूनी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB