रायपुर में सुपारी देकर गुंडॉ से दुकान खाली कराने की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर वृद्धि और मोनिका पर भी लगा शामिल होने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

In Raipur an attempt was made to vacate the shop from the goons by giving them betel nut history sheeter Vriddhi and Monica were also accused of being involved complaint lodged in the police station

रायपुर में सुपारी देकर गुंडॉ से दुकान खाली कराने की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर वृद्धि और मोनिका पर भी लगा शामिल होने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर : रायपुर शहर में गुंडे बुलाकर सुपारी देकर दुकान खाली कराने का मामला सामने आया है. शहर में बीच एक दूकान पर कुछ गुंडे आए और कब्जा करने की नियत से सामानों को बाहर फेंकने लगे. जिसकी शिकायत थाने में की जा रही है. पुलिस जांच के बाद मामला साफ होगा. 
मिली जानकारी के मुताबिक शास्त्री बाजार में गुरुवार को छुरा ट्रेडर्स के नाम से संचालित दुकान में तोड़फोड़ की गई. छुरा ट्रेडर्स वालों का कहना है कि वे लोग पिछले 40 साल से वहां कारोबार कर रहे हैं. उनका घर दुकान वहीं पर है. लेकिन आज एक व्यक्ति ने महिलाओं समेत 15 से 20 गुंडों को लेकर आया.
सभी ने छुरा ट्रेडर्स के अंदर रखे दुकानों के सामानों को बाहर निकाल दिया. घर की महिलाओं और पुरुषों से मारपीट की गई. गुंडो के झुंड में मोनिका सचदेव और वृद्धि साहू भी शामिल थी. जो रायपुर शहर की हिस्ट्री शीटर और निगरानी शुदा बदमाश है. हिसके खिलाफ हत्या, अपराध एनडीपीएस और चाकूबाजी की घटनाओं के मामलों में जुर्म दर्ज है. 
उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया. उक्त वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दुकान के अंदर तोड़फोड़ और सामान फेंका जा रहा है. 
उन्होंने कहा कि उनकी गुंडों से दुकान खाली कराकर दूकान में टायर भरने की योजना थी. जब दूकान के अंदर टायर भरने की तैयारी कर रहे थे. उसी वक्त वहां मीडिया पहुंच गई और मिडिया के लोगों को देखने के बाद मौके से आरोपी ने गाड़ी को भगाया और वहां से सभी फरार हो गए. इस मामले में प्राथी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं.  
जबकि दूसरा पक्ष का कहना है कि वह मेरी दुकान थी. लेकिन छुरा परिवार वही ऊपर रहता है. उनके घर की महिलाओं को मारा पीटा गया है. अभी इस मामले में गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है. यह पूरा मामला सुपारी देकर दुकान खाली करने का लग रहा है. 
इस घटना को आसपास के बाजार में सभी लोगों ने देखा है. उन्होंने यह सारी घटनाएं देखी है. कि कुछ लोग आए थे.जिन्होंने मारपीट की और दुकान खाली कराने की कोशिश की है.
मोनिका सचदेव और वृद्धि साहू का इस घटना में दिखाना कहीं ना कहीं यह मामला सुपारी देकर दुकान खाली करने का लग रहा है. वीडियो में दोनों महिलाएं साफ नजर आ रही हैं. जो निगरानीशुदा बदमाश है. वही इस मामले में पार्किंग माफिया भी शामिल होना बताया जा रहा है. जो शहर के अलग-अलग इलाकों में पार्किंग का संचालन कर रहे हैं. उनके गुर्गे भी दुकान खाली करवाने के लिए पहुंचे थे और थाने में दिखाई दिए और उनका भी काम सुपारी लेकर दुकान खाली कराना है
इससे पहले गुंडे बुलाकर छोटापारा में  मिठाई दुकान और ड्राइक्लीनिंग दुकान में खाली कराई गई थी. बैजनाथपारा अखाड़ा के पास भी दुकान में गुंडे भेजकर दुकान खाली कराई गई थी.
गुरुवार को शास्त्री बाजार में दुकान खाली कराने वालों में हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेव, वृद्धि साहू समेत अन्य गुंडे शामिल थे. उन्होंने दुकान का सामान फेंककर जबरदस्ती दुकान में ताला लगाने करने की कोशिश की थी. इसमें छोटापारा ओर बैजनाथपारा के कुछ युवक थे. जो अक्सर विवादित जमीन के मामलों को सुपारी लेकर खाली कराने और प्रॉपर्टी हड़पने का काम भी करते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI