रायपुर में बेटे ने बहला-फुसलाकर कर ली शादी, बाप ने नाबालिग लड़की पर चला दी गोली, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, गन बरामद
In Raipur, son lured his wife and married her, father shot at the minor girl, 3 accused arrested, one absconding, gun recovered
रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार रात एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर शादी करने के बाद उपजे पारिवारिक विवाद के दौरान लड़के के पिता ने नाबालिग लड़की को एयरगन से गोली मार दी. इस सनसनीखेज वारदात में लड़की घायल हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल 2024 को टिकरापारा इलाके से नाबालिग को किशोर गाइन जबरन अपनी कार में बैठाकर सरगुजा ले गया. नाबालिग से शादी कर अपने घर में रखा. 5 मई 2024 तक नाबालिग वहीं रही. इस बीच घर में विवाद होने पर किशोर के पिता कन्हाई गाइन ने नाबालिग को एयरगन से गोली मार दी. गोली पीठ में लगी. इससे वह घायल हो गई. इसके बाद नाबालिग को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.
बाद में किशोर और उसके पिता अस्पताल में छोड़कर चले गए. इसकी जानकारी नाबालिग के परिजनों को हुई. वे अस्पताल पहुंचे। इसके बाद नाबालिग को अपने घर ले गए. इस मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की गई थी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. रविवार को पुलिस ने आरोपी किशोर, उसके पिता कन्हाई और उसके दोस्त विक्की उर्फ समर विश्वास को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी किशोर गाइन शामिल है. जिसने लड़की को भगाया और उससे शादी की थी. इसके अलावा युवक का पिता कन्हाई गाइन, जिसने युवती को गोली मारी थी और उसका दोस्त विक्की उर्फ समर भी पुलिस की गिरफ्त में हैं. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एयरगन भी बरामद कर लिया गया है.
इस गंभीर मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी किशोर गाइन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया था. मामले में एक अन्य आरोपी राजा फिलहाल फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



