इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी मुसीबत, फोटो एडिट कर लड़की को बदनाम करने वाला विनीत गिरफ्तार, रिश्तेदारों को भेजे आपत्तिजनक तस्वीर, पुलिस ने भेजा जेल

Instagram friendship turns into trouble, Vineet arrested for defaming girl by editing photo, sending objectionable picture to relatives, sent to jail by police

इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी मुसीबत, फोटो एडिट कर लड़की को बदनाम करने वाला विनीत गिरफ्तार, रिश्तेदारों को भेजे आपत्तिजनक तस्वीर, पुलिस ने भेजा जेल

सक्ती : सक्ती जिला में पीड़िता के मोबाइल से फोटो कॉपी कर फोटो को बदनाम करने की नियत से आपत्तिजनक एडिटिंग कर आरोपी ने पीड़िता के रिश्तेदारों को वॉट्सएप के जरिए वायरल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने 7 अप्रेल 2026 को थाना रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता से आरोपी का इंस्टाग्राम के जरिए जान पहचान हुई थी. आरोपी के द्वारा पीड़िता को मोबाइल बात करने के लिए दिया था. जिसे 11 मार्च 2026 को अपने द्वारा दिया गया मोबाइल और पीड़िता के मोबाइल को ले गया था. पीड़िता की मोबाइल से दोनों का संयुक्त फोटो को एडिट कर बदनाम करने की नियत से पीड़िता के रिश्तेदारों को वॉट्सएप के जरिए वायरल कर दिया.
पीड़िता की इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था. आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. आरोपी मालखरौदा आया हुआ था जिसका पता चलने पर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना कबूल किया. जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. गोपाल सिदार, दामोदर जयसवाल, आरक्षक नन्हू राम उराव सेतराम पटेल, शत्रुघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा
आरोपी
विनीत पिता करण सिंह उम्र 23 साल ग्राम हरेई टोली थाना बरही जिला कटनी (म.प्र.) हाल मुकाम बिलासपुर सिटी कोतवाली बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t