पावर प्लांट में लोहा चोरी का पर्दाफाश, माजदा और हाइड्रा लेकर पहुंचे चोर, पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल, दो फरार, तलाश जारी
Iron theft exposed in power plant, thieves arrived with Mazda and Hydra, police sent five accused to jail, two absconded, search continues
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में भूपदेवपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विसा पावर प्लांट से लोहा चोरी करने पहुंचे गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपियों के कब्जे से एक हाईड्रा वाहन, एक माजदा वाहन और करीब चार टन लोहा जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग को खबर मिली कि ग्राम देवरी स्थित विसा पावर प्लांट में कुछ लोग वाहन लेकर चोरी करने पहुंचे हैं. खबर पर फौरन थाना प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो प्लांट के सुरक्षागार्ड सुपरवाईजर ने बताया कि आरोपी वाहन में लोहे की चादर लोड कर रहे थे. घेराबंदी में दो लोगों को पकड़ा गया. जिन्होंने अपना नाम गोपीशंकर साहू और शुभम कर बताया. वहीं उनके साथी प्रमोद कुमार कौशिक और माजदा वाहन चालक इमरान मौके से भाग जाने की जानकारी मिली.
सुपरवाइजर शंकर लाल उरांव की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 111/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की. आरोपी शुभम कर के बयान पर माजदा वाहन नम्बर CG 04 PW 3503 से करीब तीन टन लोहा, जिसकी कीमत 75 हजार रुपये है. जब्त किया गया. वहीं आरोपी गोपीशंकर साहू से हाईड्रा वाहन नम्बर CG 11 BF 0535 जब्त किया. और उसके मालिक भोलेश्याम साहू को भी हिरासत में लिया गया.
इसी दौरान सुपरवाइजर ने ग्राम डूमरपाली निवासी रविशंकर साहू और मुकेश साहू पर भी पावर प्लांट से लोहा चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई. इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस दर्ज कर दबिश दी और दोनों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया और उनके घर से करीब एक टन लोहा चादर जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है जब्त की गई.
दोनों जुर्म में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी प्रमोद कौशिक और इमरान की तलाश जारी है.
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी संजय नाग और एएसआई राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रदीप गहलोत, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, कोमल तिवारी, प्रदीप तिवारी, बोधराम सिदार के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने साफ कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(1) शुभम कर पिता स्व गौतम कर उम्र 32 साल साकिन जगमल चौक वार्ड क्रमांक 38 बिलासपुर थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2) गोपीशंकर साहु पिता घनश्याम साहु उम्र 29 साल साकिन संजयग्राम गाड़ामोड़ थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा (छ.ग)
(3) भोलेश्याम साहु पिता सीताराम साहु उम्र 29 वर्ष साकिन ग्राम कोटेतरा थाना जैजेपुर जिला सक्ती (छ.ग)
(4) रविशंकर साहू पिता स्व कन्हैयालाल साहू उम्र 48 साल ग्राम डूमरपाली
(5) मुकेश कुमार साहू पिता स्व शत्रुधन साहू उम्र 32 साल ग्राम डूमरपाली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



