ईंट भट्ठा के गढ्ढे में नहाने उतरे 2 मासूम छात्र, हॉस्टल से छुट्टी में आए दो बच्चों की डूबने से मौत, तीसरा भाग गया घर, परिजनों में पसरा मातम

Two innocent students went to bathe in the pit of a brick kiln, two children who had come on vacation from the hostel died by drowning, the third one ran away home, mourning spread among the family members

ईंट भट्ठा के गढ्ढे में नहाने उतरे 2 मासूम छात्र, हॉस्टल से छुट्टी में आए दो बच्चों की डूबने से मौत, तीसरा भाग गया घर, परिजनों में पसरा मातम

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरजा में मंगलवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ. हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले 2 छात्र छुट्टी में घर आए थे. दोपहर में दोनों एक अन्य दोस्त के साथ गांव के ईंट-भट्ठे के गड्ढे में भरे पानी में नहाने उतर गए. इस दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए. यह देख तीसरा छात्र वहां से भाग निकला. परिजन जब मौके पर पहुंचे तो सरपंच को खबर दी गई. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों का शव निकाला और पुलिस को खबर दी. हादसे से छात्रों के परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीज और गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने की वजह से छुट्टियां मनाने बच्चे अपने-अपने घर आए हुए थे. ईंट भट्ठा के गढ्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई. जिन बच्चों की मौत हुई है उनकी उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है. ये दोनों बच्चे हॉस्टल में रहते थे.  इस हादसे से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. खबर पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी गई है.
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरजा निवासी लोचन सिंह का बेटा रवि शंकर उम्र 10 साल और संतोष सिंह का बेटा अनुराग सिंह उम्र 10 साल अपने एक अन्य दोस्त के साथ ग्राम में ही अवैध ईंट भट्ठा के लिए खोदे गए गड्ढे के जमा पानी में नहाने के लिए मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे के आसपास गए थे. बताया जा रहा है कि उक्त दोनों बच्चे नहाने के दौरान पानी में डूब गए. जिसे देख उनके साथ गया अन्य बालक वहां से भाग गया. कुछ देर बाद उक्त दोनों बच्चों में से एक के दादा मौके पर पहुंचे. तो उन्होंने बच्चों की कपड़े से पहचान की. और इसकी खबर सरपंच को दिया.
सरपंच ने लखनपुर पुलिस को खबर दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों बच्चों के लाश को बाहर निकलवाया. दोनों बच्चों के शव को लखनपुर अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक यह दोनों बच्चे जमगाला हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे. अभी 2 दिन छुट्टी होने की वजह से अपने गांव कोरजा आए हुए थे. जहां यह हादसा हो गया.
जिस अवैध ईंट भट्ठा के लिए खोदे गए गड्ढे में मंगलवार की शाम दो बच्चों की मौत हुई है. उसके संदर्भ में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि करीब 10 साल से यहां धरमजीत साहू निवासी कोरजा के द्वारा अवैध तरीके से ईंट भट्ठा संचालित किया जा रहा है. अभी कुछ दिनों पहले ईंट भट्ठा के बगल में 7 बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं. इन गड्ढों में करीब 6-7 फीट पानी भरा हुआ था और इन्हीं गड्ढों में यह बच्चे नहाने गए थे. जहां डूबने से उनकी मौत हो गई. इस घटना से ग्राम में काफी आक्रोश का माहौल है. इस हादसे से दोनों छात्रों के परिजन सदमे में हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t