हाइपर क्लब में देर रात हंगामा, ‘हाय’ बोलने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस के सामने भी चली धक्का-मुक्की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Late night commotion at Hyper Club, fierce fight between two parties over saying 'Hi', scuffle even in front of police, video goes viral on social media

हाइपर क्लब में देर रात हंगामा, ‘हाय’ बोलने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस के सामने भी चली धक्का-मुक्की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायपुर : रायपुर के VIP रोड स्थित हाइपर क्लब में बुधवार देर रात अचानक हंगामा मच गया. जब एक साधारण-सी बातचीत ने विवाद का रुप ले लिया. युवती को “हाय” बोलने से शुरू हुआ मामूली मामला देखते ही देखते दो पक्षों के बीच झूमाझटकी और मारपीट में बदल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्लब कल्चर और सुरक्षा पर फिर सवाल उठने लगे हैं. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित हाइपर क्लब में पार्टी चल रही थी. इसी दौरान एक युवक ने वहां मौजूद दूसरी पार्टी की एक युवती को ‘हाय’ कह दिया. जिसके बाद वहां मौजूद दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई. थोड़ी देर में दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया. जो बात सिर्फ बहस में शुरु हुई थी. वह झूमाझटकी में बदल गई. युवकों के बीच धक्का-मुक्की, चिल्लाने और अपशब्दों का दौर चला. क्लब के गार्ड भी हालात संभालने में नाकाम नजर आए. खबर मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस को देख दोनों पक्ष क्लब से बाहर निकलकर पार्किंग एरिया में आ गए.
हंगामे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव के बावजूद युवक-युवतियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. वे पुलिस के घेरे के बीच भी एक-दूसरे पर झपटते और धक्का-मुक्की करते रहे. राजधानी में पुलिस का कोई खौफ न होना चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि क्लबों में सुरक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग को लेकर सख्ती की जरुरत है.
रायपुर के नाइट क्लबों में देर रात तक चलने वाली पार्टियां और लगातार हो रहे विवाद प्रशासन के लिए चुनौती बन गए हैं. नियमों का उल्लंघन: तय समय सीमा के बाद भी क्लबों का संचालन जारी है. पूर्व की घटनाएं: हाल ही में सेरीखेड़ी स्थित एक क्लब में इन्फ्लुएंसर द्वारा शराब परोसने का वीडियो भी वायरल हुआ था. असुरक्षित माहौल: वीआईपी रोड के क्लबों में आए दिन होने वाली ऐसी घटनाएं यहां आने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठा रही हैं.
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर हुड़दंग करने वाले युवकों की पहचान शुरु कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब संचालकों और शांति भंग करने वाले तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पिछले दिनों भी लेट नाइट पार्टी के चलते वीआईपी रोड स्थित फर्जी कैफे में पुलिस ने रेड कर कार्रवाई की थी. इसके अलावा सेरीखेडी स्थित पियानो क्लब में एक इन्फ्लुएंसर ने युवतियों को शराब पिलाई थी. जिसका वीडियो वायरल हुआ था. अधिकारियों ने कहा था कि लेट नाइट पार्टी आयोजित करने वालों पर कार्रवाई होगी.
हाइपर क्लब में विवाद का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी क्लब में मारपीट और गोली चलने जैसी घटना हो चुकी है. हर घटना के बाद पुलिस अधिकारी क्लब संचालकों पर सख्ती करने की बात कहते है. लेकिन आय दिन इन क्लबों में रोज नया विवाद खड़ा हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t