तेज रफ्तार का तांडव, बेकाबू पिकअप कैंपर वाहन ने मारी टक्कर, फिर बस से भिड़ंत, दो महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत, हेल्पर घायल, ड्राइवर फरार

A rampage of high speed, an out-of-control pickup-camper vehicle collided with a bus, killing two women on the spot, a helper injured, and the driver absconding.

तेज रफ्तार का तांडव, बेकाबू पिकअप कैंपर वाहन ने मारी टक्कर, फिर बस से भिड़ंत, दो महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत, हेल्पर घायल, ड्राइवर फरार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : ​गौरेला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
​मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 6:15 बजे गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं. जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं. तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहननम्बर MP 21 G 0992 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप की टक्कर से दोनों महिलाएं करीव 15 से 20 फ़ीट तक उछल कर दूर जा गिरीं. महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप पास में खड़ी एक बस से जा टकराई.
​हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. एसआई सनत मात्रे ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया है.
उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे आईटीआई सेमरा के पास यह हादसा हुआ. गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई और सुशीला वर्मा मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं. तभी आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे में गाड़ी का हेल्पर संदीप यादव घायल हो गया. वहीं फरार चालक लल्लू की तलाश की जा रही है. कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही थी.
​इस हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दुख है. लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार अक्सर मासूमों की जान ले लेती है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t