थाने में रिश्वत ले रहे पुलिस कर्मी कैमरे में हो गए कैद, HD वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, SP ने सब इंस्पेक्टर और सिपाही को किया सस्पेंड

Police personnel were caught on camera accepting bribes at the police station, causing a stir after the HD video went viral. The Superintendent of Police suspended the sub-inspector and constable.

थाने में रिश्वत ले रहे पुलिस कर्मी कैमरे में हो गए कैद, HD वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, SP ने सब इंस्पेक्टर और सिपाही को किया सस्पेंड

डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. थाना के भीतर कथित ‘लेनदेन’ का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. यूर्जस रिश्वतखोरी के वीडियो को देखकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. सिस्टम और कामकाज को लेकर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं. पुलिस की कार्यशैली और काम की पारदर्शिता को लेकर यूर्जस सवाल पर सवाल पूछ रहे हैं. यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है.
वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी थाने के भीतर कैश लेते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि प्रारंभ में नहीं हुई थी. लेकिन वीडियो इतना साफ सुथरा बना है. जिसे देखने के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है.
बताया जा रहा है कि वीडियो में एएसआई रोहित खूंटे थाना परिसर में बैठे दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान एक अन्य आरक्षक, लक्ष्मीशंकर कंवर, वहां पहुंचते हैं और कैश लेकर जेब में रखते हुए नजर आते हैं.
सोशल मीडिया में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में एएसआई रोहित खूंटे और आरक्षक लक्ष्मीशंकर कंवर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. दोनों पर अशोभनीय आचरण और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t