सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मिनिस्टर, श्रम मंत्री लखनलाल के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, तीन जवान और ड्राइवर घायल, मचा हड़कंप

Minister narrowly escapes road accident; Scorpio belonging to Labour Minister Lakhanlal's convoy overturns, injuring three soldiers and driver

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मिनिस्टर, श्रम मंत्री लखनलाल के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, तीन जवान और ड्राइवर घायल, मचा हड़कंप

कोरबा : छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला कोरबा में नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया. मंत्री के काफिले के आगे चल रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. इस हादसे में मंत्री बाल-बाल बच गए. क्योंकि जिस वाहन में वह सवार थे. उसके चालक ने समय रहते गाड़ी कंट्रोल कर ली. यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था. रास्ते में अचानक तीन बाइक सवार युवक काफिले के सामने आ गए. इन बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में आगे चल रही स्कॉर्पियो के चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. काफिले के बाकी वाहन भी समय पर रुक गए. जिसके कारण कोई बड़ा हादसा टल गया.
स्कॉर्पियो पलटने से तीन लोग घायल हो गए. जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. घायलों की पहचान एएसआई दिलीप कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक आर. विनीत तिर्की और स्कॉर्पियो चालक के रुप में हुई है. कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टि किया कि बाइक सवार आने से बचाने के फेर में सामने चल रहा वाहन पलट गया. हादसे के फौरन बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए.
हादसे की खबर मिलते ही पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल जवानों और ड्राइवर को फौरन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया. पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और मंत्री और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की.
पुलिस ने इस हादसे के बारे में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. काफिले के सामने अचानक बाइक सवारों के आने और उनके भाग जाने की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है. गनीमत रही कि मंत्री लखनलाल देवांगन जिस वाहन में थे. उसका चालक गाड़ी को कंट्रोल करने में कामयाब रहा. जिससे मंत्री और उनके साथ सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t