मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने जहर पीकर दे दी जान, कमरे में मिली एमआर की लाश, सुसाइड नोट बरामद, लिखा- मुझे माफ कर देना भइया, मचा हड़कंप
Medical representative commits suicide by consuming poison, MR's body found in room, suicide note recovered, reads - please forgive me brother, causing commotion
बिलासपुर : बिलासपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) ने खुदकुशी कर ली. उसने जहर पीकर जान दे दी. कमरे में उसकी लाश मिली है. इस घटना से हड़कंप मच गया. मामला जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) कुणाल कुमार राय उम्र 29 साल ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली. उसकी लाश उसके से कमरे में मिली है. कुणाल कुमार राय मूलत: बिहार के भागलपुर भोजपुर का रहने वाला था. वह उसलापुर साईं विहार में किराए के मकान में रहता था. कुणाल कुमार राय एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था.
कुणाल कुमार राय सुबह दस बजे के काम के लिए निकलता था. लेकिन वह सोमवार को नहीं निकला. सुबह से उसके घर में कोई हलचल नहीं हुई. घर का दरवाजा खुला. जिसके बाद पड़ोसी और मकान मालिक को किसी अनहोनी का शक हुआ.
जब वह अंदर गए तो बिस्तर पर उसकी लाश पड़ी हुई थी. पड़ोसी और मकान मालिक घबरा गए और इसकी खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और इसकी जानकारी मृतक के परिजन को दी गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला मिला है. सुसाइड नोट में लिखा था- मुझे माफ कर देना भइया. सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जल्द ही पता चल जायेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



