मोबाइल दुकान चोरी और बैंक लूट की साजिश का खुलासा, पुलिस ने हाथ आए शातिर गिरोह के एक नाबालिग समेत 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद
Mobile shop theft and bank robbery plot uncovered; police arrest six suspects, including a minor, of a vicious gang; property worth lakhs recovered.
रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट के नाकाम कोशिश में शामिल 5 आरोपी युवक और 1नाबालिग समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, 60 मोबाइल फोन समेत करीब 26.47 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है,
पूरे मामले में खुलासा तब हुआ जब फरवरी माह में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी बीच 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च की रात जूटमिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी/लूट के प्रयास की घटनाएं सामने आईं. लगातार मिल रहे इन घटनाओं के पैटर्न को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी द्वारा जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई.
इन मामलों में मिले पैटर्न पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा हमराह प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल के साथ आरोपियों को पकड़ने का चैलेंज लेकर जांच की जा रही थी. टीआई घरघोड़ा ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर माल मुल्जिम की पतासाजी को आगे बढ़ाया गया. साथ ही अपने विश्वसनीय मुखबीरों को फुटेज के संदेहियों के फोटो दिखाकर खबर देने कहा गया.
सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर से मिली खबर पर काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को लीड मिली। पुलिस ने संदेही मो अरसलान निवासी पत्थलगांव को मोबाइल दुकान की चोरी में शामिल होना पुख्ता करते हुए रेड कर दबोचा। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ कुडूमकेला मोबाइल शॉप में चोरी के अलावा धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल रायगढ़ के पंजाब नेशनल बेंक में लूट/चोरी का असफल प्रयास करना कबूल किया जिसके बाद पुलिस टीम ने एक के बाद एक इस गिरोह के और 5 आरोपियों को अलग अलग इलाके से पकडा है. पकड़े गये 6 आरोपियों में एक नाबालिग बालक है.
घरघोड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर बताया कि ये गैंग प्लान के मुताबिक रायगढ़ जिला में रोड किनारे स्थित दुकानों और बैंको में चोरी करनी है. प्लान के मुताबिक सभी लोग घरघोड़ा, धरमजयगढ़, रायगढ़ क्षेत्र में रैकी करना चालू किया .घरघोड़ा क्षेत्र में किसी दुकान में चोरी करने की नियत से सभी एक राय होकर मारूती सियाज कार नम्बर CG17 KN 2212 से निकले.
15 और 16 फ़रवरी 2026 के दरमियानी रात में करीब 1-1.30 बजे पांचों आरोपी (नाबालिग को छोड़कर) घरघोड़ा-धरमजयगढ़ रोड में स्थित ग्राम कुडुमकेला में रोड किनारे स्थित प्रार्थी के मोबाईल दुकान का सटर के ताला तोडकर मोबाईल दुकान में रखा कई कंपनियों का नया पुराना मोबाईल, ब्लुतुथ स्पीकर, ब्लुतुथ हेडफोन, नगदी रकम करीब 3000रू. को दुकान से चोरी कर लिया. जिसे कार में डाल कर घरघोड़ा-लैलूंगा रोड में ग्राम मुस्कुरा के पास जंगल में छिपा कर रखा.
इन मोबाईल को बिक्री करने का योजना थी। इसके बाद भी अरसलान, अलतमस, जॉनसन, और नाबालिग बालक निवासी पत्थलगांव का एक राय होकर बैंको में चोरी करने का योजना बनाई. प्लान के मुताबिक कार नम्बर CG17 KN 2212 से 15 मार्च 2026 को रात में खम्हार धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक में चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन कामयाब नहीं हुए थे.
ग्रामीण बैंक के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सिस्टम को सबूत छिपाने के लिए निकाल कर ले गए. और उसके बाद अरसलान, करण महंत, जॉनसन और नाबालिग बालक द्वारा महिन्द्रा एक्सयुव्ही-500 कार नम्बर CG04 KZ 5674 से 16 मार्च 2026 की रात में पटेलपाली के पंजाब नेषनल बैंक में चोरी करने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस के आने पर वोल्ट को नहीं तोड पाये थे. बैंक के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सिस्टम को सबूत छिपाने के लिए निकाल कर ले गए.
ग्रामीण बैंक धरमजयगढ़ में नकबजनी के प्रयास पर थाना धरमजयगढ़ के अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. और पंजाब नेशनल बैंक में नकबजनी के प्रयास पर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपियों पर 86/2026 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. कायम किया गया.
घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी अरसलान से वारदात में इस्तेमाल मारूती सियाज कार नम्बर CG17 KN 2212, महिन्द्रा एक्सयुव्ही-500 कार नम्बर CG04 KZ 5674, अन्य चार आरोपियों से कुल 60 नग नये/पुराने मोबाईल और 1 एयरबट्स कीमत 347100रू. जुमला बरामदगी कीमत 26,47,100 बरामद कर जप्त किया गया.
आरोपीगण द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र कर योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर अपराध घटित करना पाये जाने से मामले में धारा 112(2),61(2),3(5) बी.एन.एस. जोडी गई. आरोपियों को आज घरघोड़ा न्यायालय में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है. थाना घरमजयगढ़ एवं थाना जूटमिल पुलिस द्वारा पृथक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
(1) अरसलान पिता मोह. जब्बीर खान उम्र 19 साल निवासी सारथी नगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)
(2) करण महंत पिता कुमार दास महंत उम्र 30 साल निवासी ग्राम बांसाझार थाना छाल जिला रायगढ़ (छ.ग.)
(3) अलतमस खान पिता मोह. आफताब खान उम्र 19 साल निवासी बिलाईटांगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)
(4) जॉनसन बेक पिता बुधियार बेक उम्र 19 साल निवासी ग्राम बोटराकछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)
(5) कवलेश यादव पिता पलकधारी यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम बरिमा मेनपाट थाना कमलेष्वरपुर जिला सरगुजा (छ.ग.)
(6) एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



