मोबाइल दुकानदार अजय मोटघरे निकला रैकेट का बड़ा खिलाड़ी, म्यूल बैंक अकाउंट के लिए फर्जी सिम बेच रहे 13 पीओएस एजेंट गिरफ्तार
Mobile shopkeeper Ajay Motghare turns out to be a big player of the racket, 13 POS agents selling fake SIM for Mule Bank account arrested
डोंगरगढ़ : क्या आपने कभी सोचा है कि आपके शहर का एक मोबाइल दुकानदार, जो रोज मुस्कुराते हुए सिम कार्ड बेचता था. वो अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम रैकेट का बड़ा खिलाड़ी निकलेगा? जी हां.. डोंगरगढ़ के रेलवे चौक स्थित ‘अज्जू मोबाइल’ के मालिक अजय मोटघरे की गिरफ्तारी ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है.
जैसे ही साइबर पुलिस की टीम रेलवे चौक पहुंची. बाजार में हड़कंप मच गया. चंद मिनटों में अजय मोटघरे को गिरफ्तार कर लिया गया. आस-पास के लोग दंग रह गए कि वही अजय, जो रोजाना मोबाइल रिचार्ज करता था. क्या वह वाकई में करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड में शामिल था?
यह कार्रवाई ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत की गई है. जांच के दौरान सामने आया कि अजय ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए हजारों सिम कार्ड जारी किए. हैरानी की बात ये है कि ये सिम कार्ड न सिर्फ भारत में, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE), श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. पुलिस के मुताबिक अजय और उसके नेटवर्क के जरिए 7063 फर्जी सिम कार्ड और 590 मोबाइल फोन इस जुर्म में उपयोग किया गया.
अजय पहले ग्राहकों का भरोसा जीतता और फिर उनका डबल थंब स्कैन और आई-ब्लिंक करता था. इसके बाद उसी ग्राहक के नाम पर कई फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर देता. कुछ मामलों में सिर्फ आधार कार्ड की फोटो कॉपी से ही सिम निकाल दी जाती थी. बाद में ये सिम कार्ड म्यूल अकाउंट संचालकों और दलालों को बेचे जाते थे. जो इन्हें अंतरराष्ट्रीय ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे.
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत हुआ है. इस अभियान में अब तक 98 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें म्यूल अकाउंट धारक, बैंक अधिकारी और पीओएस एजेंट शामिल हैं. अजय की गिरफ्तारी के बाद रेलवे चौक समेत पूरे बाजार में खामोशी छा गई है. इस जुर्म में अजय के अलावा एयरटेल और जियो कंपनी के अन्य 12 पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक अजय ने पूछताछ के दौरान कई बड़े नाम उजागर किए हैं. जिससे इस रैकेट के और भी बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं. पुलिस ने अजय को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है.
धोखाधड़ी में शामिल हैं कई जिलों के लोग
पकड़े गए आरोपियों में कुलवंत सिंह छाबड़ा और हेमंत साहू राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं. अजय मोटघरे भी राजनांदगांव का रहने वाला है. ओम आर्य मुंगेली, चंद्रशेखर साहू रायपुर, पुरुषोत्तम देवांगन दुर्ग, रवि कुमार साहू दुर्ग, रोशन लाल देवांगन दुर्ग, शुभम सोनी दुर्ग का रहने वाला शामिल है. आरोपियों में के. वंशी दुर्ग, त्रिभुवन सिंह सुपेला, अमर राज केसरी भिलाई और विक्की देवांगन पोलसाय दुर्ग का रहने वाला शामिल है.
गिरफ्तार अभियुक्तों की डिटेल:
(1) कुलवंत सिंह छाबड़ा पिता हरदीप सिंह छाबड़ा उम्र 21साल, पता अम्बेडकर वार्ड नंबर 02 अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगांव
(2) खेमन साहू पिता कोमल दास साहू उम्र 23 साल, पता वार्ड नंबर 04, खराटोला, जिला राजनांदगांव
(3) अजय मोटघरे पिता शंकर मोटघरे उम्र 45 साल, पता वार्ड क्रमांक 08 कालकापारा, डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
(4) ओम आर्य पिता देव कुमार आर्य उम्र 21 साल, पता सिंधी कॉलोनी, पुराना बस स्टैण्ड मेन रोड के पास मुंगेली
(5) चंद्रशेखर साहू पिता खिलावन साहू उम्र 20 साल, पता दीनदयाल नगर, वार्ड नंबर 02 गोबरा नवापारा, रायपुर
(6) पुरुषोत्तम देवागंन पिता राधेश्याम देवागंन उम्र 21 साल, पता जयन्ती नगर, नियर कर्मा भवन, थाना-मोहन नगर, जिला-दुर्ग
(7) रवि कुमार साहू पिता स्व शरद कुमार साहू उम्र 26 साल, पता 247 वार्ड नंबर 12, राम नगर, वीटीसी सुपैला, भिलाई,पोस्ट सुपेला, जिला-दुर्ग
(8) रोशन लाल देवागंन पिता राजेन्द्र देवागंन उम्र 28 साल, पता हाउस नंबर 900, कचहरी वार्ड नंबर 39, आनंदनगर, दुर्ग जिला-दुर्ग
(9) के.शुभम सोनी पिता के. राजू सोनी पता वार्ड नंबर 06, ठेठवार पारा, दुर्ग, पिन कोड 491001
(10) के.वंशी सोनी पिता के. राजू सोनी पता वार्ड नंबर 06, ठेठवार पारा, दुर्ग
(11) त्रिभुवन सिंह पिता डी के सिंह उम्र 28 साल, पता ब्लॉक एल सी 10 क्वार्टर जी रोड 18 कैंप 1 सुपेला भिलाई
(12) अमर राज केशरी पिता स्व दरोगा प्रसाद केसरी उम्र 34 साल पता 20/21 वार्ड नंबर 51 सेक्टर 11 भिलाई
(13) विक्की देवांगन पिता ईश्वर राम देवांगन उम्र 26 साल, पता 229/1 वार्ड नंबर 27 पाटनकर कालोनी, पोल सायपारा दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



