करमा तिहार के दिन सिर पर बेलचा मारकर पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे सजन को किया गिरफ्तार

On Karma Tihar, a man killed his father by hitting him on the head with a shovel; the police arrested the accused son, Sajan, within 24 hours.

करमा तिहार के दिन सिर पर बेलचा मारकर पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे सजन को किया गिरफ्तार

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के सलका-उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां बेटे ने मामूली पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने खाने-पीने की बात पर हुए झगड़े के दौरान बेलचा से पिता के सिर पर जानलेवा वार कर दिया. जिससे पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर 2025 को सजन सिंह के द्वारा अपने घर में सुबह करीब 8 बजे अपनी मॉ कलेश्वरी से खाने-पीने के लिए मांग रहा था. जिसके द्वारा मना करने पर अपनी पत्नी को कहा कि मां के घर खाना बनाने क्यों आई हो. कहकर झगडा विवाद करने पर भाई और पिता उजियार सिंह के द्वारा झगड़ा विवाद और खाने-पीने से मना करने की बात को लेकर आरोपी के द्वारा टीना के बेलचा से अपने पिता उजियार सिंह के सिर में जानलेवा वार कर दिया.
परिजनों के द्वारा उजियार सिंह को मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान 6 अक्टूबर 2025 को उसकी मौत हो गई. पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर की तहरीर पर मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान दबिश देकर आरोपी सजन सिंह पिता स्व उजियार सिंह उम्र 30 साल ग्राम लक्ष्मीपुर, चौकी सलका उमेश्वरपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने वारदात को अंजाम देना कबुल किया। जिसके निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बेलचा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सलका-उमेश्वरपुर संजय सिंह यादव, आरक्षक राकेश पोर्ते, पंकज राजवाड़े, पितांबर सिंह, सोहन नेताम, शिवशंकर सिंह व गौतम दास सक्रिय रहे.
आरोपी
सजन सिंह पिता स्व उजियार सिंह उम्र 30 साल ग्राम लक्ष्मीपुर, चौकी सलका उमेश्वरपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t