छत्तीसगढ़ में 5वीं क्लास के मासूम बच्चे ने लगाई फांसी, घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, शहर में पसरा मातम, सदमे में परिजन

In Chhattisgarh, a 5th-grade student hanged himself; his body was found hanging from a noose in his room, leaving the city in mourning and family in shock.

छत्तीसगढ़ में 5वीं क्लास के मासूम बच्चे ने लगाई फांसी, घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, शहर में पसरा मातम, सदमे में परिजन

रामानुजगंज : नगर में एक 10 वर्षीय बालक के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की हृदयविदारक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है. भारत जसवंत रवि का 10 साल का बेटा हार्दिक रवि जो पांचवीं में अध्ययनरत था. उसने सोमवार शाम घर के एक कमरे में फांसी लगा ली. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. इस अप्रत्याशित और दुखद घटना ने पूरे नगर को स्तब्ध कर दिया है.
मिली  जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम हार्दिक अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था. शाम साढ़े छह बजे के बीच वह अचानक घर के एक कमरे में चला गया. कुछ देर बाद जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो उसने देखा कि हार्दिक फंदे से लटका हुआ है. यह नजारा देखकर वह घबरा गया और फौरन घर के दुसरे सदस्यों को खबर दिया.
उस समय हार्दिक के माता-पिता, भारत जसवंत रवि एवं उनकी पत्नी, किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. घटना की खबर मिलते ही पिता फौरन घर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्दिक को मृत घोषित कर दिया. इस अप्रत्याशित और दुखद घटना ने पूरे नगर को स्तब्ध कर दिया है. परिवार में शोक का माहौल है, और यह घटना बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अभिभावकों और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है.
विशेषज्ञों का मानना है कि आज के समय में बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना बेहद जरुरी है. अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चों की भावनाओं और परेशानियों को समय रहते समझा जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t