एएसआई की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, मचा हड़कंप, विभाग में शोक की लहर, VIP ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तैनाती स्थल

ASI dies in suspicious circumstances; body found lying on bed inside room, causing panic, mourning in department; VIP duty officer fails to report to place of posting

एएसआई की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, मचा हड़कंप, विभाग में शोक की लहर, VIP ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तैनाती स्थल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पदस्थ एएसआई शेषनाथ चौबे की मौत हो गई. जवान का शव उनके कमरे के अंदर बिस्तर पर मिला. आरक्षक की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है. पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. साथ मामले की जांच में पुलिस द्वारा की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे. वर्तमान में थाना चिल्फी में 28 अप्रेल 2025 से पदस्थ थे.
मंगलवार 7 अक्टूबर VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उनकी ड्यूटी लगाईं गई थी. निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने के लिए आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर आवाज दी गई. लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इस पर आरक्षक ने दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा. जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए.
आरक्षक द्वारा छूकर देखने पर उनका शरीर पूरी तरह ठंडा था. उनकी मौत हो चुकी थी. अन्य स्टाफ द्वारा भी जांच करने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं पाई गई. जिससे उनकी मौत की पुष्टि की गई. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले में परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t