रायपुर में पाकिस्तान की हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब का लवलीत समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी कामयाबी
Pakistan's heroin supply network busted in Raipur, police got big success in arresting 9 accused including Lovelit of Punjab
रायपुर : छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क को पकड़ा है. इस दौरान पंजाब के मुख्य अंतरराष्ट्रीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के 9 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. इनके पास से 1 करोड़ रुपये की 412 ग्राम हेरोइन जब्त हुई है.
पुलिस के पास पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते सप्लाई नेटवर्क के अहम साक्ष्य मौजूद हैं. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी लवजीत सिंह सीमा पार पाकिस्तान से ड्रग्स लेकर भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए तस्कर अंतरराष्ट्रीय नंबरों से इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग करते थे.
रायपुर का मुख्य सरगना सुवित श्रीवास्तव टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार सेक्टर-4 स्थित अपने घर में रहता था, इसी जगह को उसने ड्रग सप्लाई नेटवर्क का हब बना रखा था. वहीं, मुख्य आरोपी लवजीत पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाने में कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.
विदेशी फोन नंबरों और रुपयों के लेन-देन के लिए उपयोग किये जा रहे बैंक खातों के एनालिसिस के लिए एक विशेष दस्ते का गठन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी. आरोपियों की पहचान तय करने के बाद लगातार उन पर निगरानी किया गया. उनके मूव्हमेंट पर नजर रखीं जा रहीं थी. सबूतों के पुख्ता होने पर 3 अगस्त 2025 को क्राईम ब्रांच और थाना टिकरापारा की विशेष टीम ने थाना टिकरापारा क्षेत्रांततर्गत कमल विहार सेक्टर 04 स्थित 01 मकान में दबिश दी. इस दौरान मकान में 3 व्यक्ति मौजूद थे. जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम लवजीत सिंग उर्फ बंटी निवासी पंजाब, सुवित श्रीवास्तव और अश्वन चंद्रवंशी निवासी रायपुर का होना बताया और उनके पास से 412.87 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया.
आरोपियो से पूछताछ के आधार पर मामले में स्थानीय नेटवर्क के लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला और राजविंदर सिंह उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोईन 412.87 ग्राम, विभिन्न मोबाईल फोन, क्रेटा कार नम्बर CG04 QH 7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेक बुक जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21(सी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया. मांग और आपूर्ति के तहत हेराईन का स्थानीय खुदरा अधिकतम मुल्य 1 करोड़ रूपये आंकी गई है.
पूछताछ पर लवजीत सिंग द्वारा माल को पाकिस्तान से हासिल करने का इनपुट मिला है और उसके द्वारा कई अंतर्राष्ट्रीय वर्चुवल मोबाईल नंबर का उपयोग करना पाया गया है. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियो के बारे में डिटेल पूछताछ कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गिरफ्तार आरोपी
01. लवजीत सिंग उर्फ बंटी पिता सुच्चा सिंग उम्र 39 साल निवासी ग्राम माडी टाण्डा थाना गुमान जिला गुरदासपुर पंजाब
02. सुवित श्रीवास्तव पिता सुबोध श्रीवास्तव उम्र 31 साल निवासी दिग्विजय कॉलेज रोड महेश ज्वेलरी के बगल में थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव हाल पता गोमती विहार दुर्गा मंदिर के पास महावीर नगर थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
03. अश्वन चंद्रवंशी पिता स्व बिसहुआ राम चंद्रवंशी उम्र 33 साल निवासी ग्राम जामसरा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव। हाल पता - ई.डब्ल्यू.एस. ब्लॉक - बी मकान नंबर - 504 सेक्टर - 04 कमल विहार स्काई विला के सामने थाना टिकरापारा रायपुर
04. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव पिता सोरी लाल राघव उम्र 24 साल निवासी अबाबा मोबाईल दुकान के पीछे सतनामी पारा थाना तेलीबांधा रायपुर
05. अनिकेत मालाधरे पिता मनोज मालाधरे उम्र 24 साल निवासी ग्राम तिरोड़ा थाना तिरोड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र। हाल पता - श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर
06. मनोज सेठ पिता उत्तर सेठ उम्र 27 साल निवासी ग्राम बलौदा थाना बलौदा जिला महासमुंद। हाल पता -श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर
07. मुकेश सिंह पिता स्व पुरूषोत्तम सिंह उम्र 39 साल निवासी बी 18ध्03 सेक्टर - 03 उदया सोसायटी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर
08. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला पिता अब्दुल वकील उम्र 27 साल निवासी दरगाह के सामने मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर
09. राजविंदर सिंह उर्फ राजू पिता नवनीत सिंह उम्र 30 साल निवासी न्यू मार्केट जिला सहकारी बैंक के पास पंखाजूर थाना पंखाजूर जिला कांकेर। हाल पता - इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस - 02 ब्लॉक -बी मकान नंबर 315 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



