पुलिस ने गौ-तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, तस्करों से 34 मवेशियों को किया बरामद

Police arrested 4 accused involved in cow smuggling and sent them behind bars, recovered 34 cattle from the smugglers

पुलिस ने गौ-तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, तस्करों से 34 मवेशियों को किया बरामद

नारायणपुर : नारायणपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये गिरोह विगत 10 साल से गौ-तस्करी में सक्रिय था और हाल ही में 34 मवेशियों को वध के लिए तेलंगाना राज्य ले जा रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन में थाना धौड़ाई की टीम ने 20 जुलाई को कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में पता चला कि आरोपी मवेशियों को ग्राम करहीभदर, जिला बालोद के बाजार से खरीदकर गीदम के रास्ते वध के लिए तेलंगाना ले जा रहे थे.
गिरफ्तार आरोपियों के पास मवेशियों की खरीद-बिक्री और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था. पुलिस ने उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) और कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 व 10 के तहत थाना धौड़ाई में अपराध क्रमांक 06/2025 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. पुलिस ने आरोपियों से 34 मवेशियों को बरामद किया है. 
गिरफ्तार आरोपी
दशाराम उर्फ दशराम मुरामी पिता स्व लच्छु मुरामी उम्र 48 साल, निवासी कटुलनार पटेलपारा, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
दियारु राम मुरामी पिता स्व पोदिया राम मुरामी उम्र 40 साल, निवासी कटुलनार पटेलपारा, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
शंकर लेकाम उर्फ शंकर लेखमी पिता मारो राम लेकाम उम्र 19 साल, निवासी गोटपाल, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
रामधर बेके उर्फ रामधर वेक पिता लच्छु राम बेकेउम्र 30 साल, निवासी कटुलनार विसपारा, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB