गौ तस्करी पर पुलिस का प्रहार, अलग-अलग मामलों में बूचड़खाने लेकर जाने से पहले पुलिस ने 9 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police crackdown on cow smuggling: In separate cases, nine smugglers were arrested and sent behind bars before being taken to the slaughterhouse.
कांकेर/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के कांकेर और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस ने गौ तस्करों पर शिकंजा कसा है. मवेशियों की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में संलिप्त 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों के कब्जे से कुल 22 मवेशियों को छुड़ाया गया है. जिन्हें तस्कर बूचड़खाने लेकर जाने की तैयारी में थे.
पहला मामला
कांकेर जिले के चारामा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 9 मवेशियों को बरामद किया है. जिन्हें आंध्र प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था. बताया गया कि नगर पार्षद उत्तम साहू ने हाईवे पर संदिग्ध पिकअप देखकर पीछा किया और वाहन को रोककर पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर चार लोगों को दबोचा.
गिरफ्तार आरोपियों में मनराखन नेताम, सियाराम कोर्राम, गेंदालाल मंडावी और यादराम साहू है. आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) एवं छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दूसरा मामला
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अंतर्राज्यीय अवैध पशु तस्करी करते रंगे हाथ तस्कर पकड़ाए हैं. ग्रामीणों की खबर पर मौके पर मरवाही और कोटमी चौकी पुलिस की टीम पहुंची. इसके बाद अखराडांड जंगल में मवेशी बंधे हुए बरामद किए गए. पूछताछ में खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तवेज पेश नहीं कर पाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह मामला मरवाही थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी का है.
पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के नाका बहरीझोरकी का है. कार्रवाई के दौरान यह बात भी पता चला कि कई बार जंगल से पिकअप में भरकर पशु तस्करी हुई है. मौके से 13 नग मवेशी बिना किसी वैध दस्तावेज़ के बरामद किए गए.
अशोक राठौर पिता संतोष राठौर निवासी खाल बहरा (जैतहरी, मध्यप्रदेश), जय प्रकाश, लवकुश सजेन पिता धूज राम निवासी ग्राम पीरी मछुआ (प्रेमनगर, सूरजपुर जिला) सहित अन्य लोगों पर पशु तस्करी का आरोप है. बताया जा रहा है कि ये लोग जगेश्वर नायक के मवेशियों को मरवाही क्षेत्र के नाका, मटियाडांड अखरा डांड स्थित छोटू उर्फ गुलाब शंकर के घर में छिपाकर रखते थे.
और बाद में पिकअप वाहन में लोड कर मध्यप्रदेश के जैतहरी क्षेत्र की तरफ ले जाया करते थे. यह गिरोह पिछले कई महीनों से सक्रिय है और अखरा डांड के जंगल मार्ग से बार-बार पिकअप में मवेशियों को ले जाने का काम करता रहा है. पुलिस ने यह भी संकेत मिले कि गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. जिनकी तलाश की जा रही है.
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अशोक राठौर खालबहरा, जयप्रकाश जैतहरी, लवकुश सजेन पीरी मछुआ,जगेश्वर नायक प्रेमनगर, छोटू उर्फ गुलाब शंकर शामिल है. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
आरोपी
1. अर्जुन सिंह राठौर पिता जगन्नाथ सिंह राठौर (36 वर्ष), निवासी खालबहरा, थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.)
2. अशोक कुमार राठौर पिता संतोष कुमार राठौर (30 वर्ष), निवासी खालबहरा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
3. जयप्रकाश सिंह मरावी पिता ललन सिंह मरावी (22 वर्ष), निवासी खालबहरा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
4. लवकुश मरावी पिता पूरन सिंह (19 वर्ष), निवासी खालबहरा चौकी वेंकटनगर, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
5. सजन सिंह पंडो पिता दूजाराम पंडो (20 वर्ष), निवासी बरेहाडांड, थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर (छ.ग.)
6. गुलाब सिंह नायक पिता संताराम नायक (29 वर्ष), निवासी मटियाडांड, थाना अखराझाड़ जिला गौरेला-पेंड्रा- मरवाही
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



