नशे के खिलाफ विशेष अभियान में पुलिस को मिली सफलता, मंदिर के सामने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ चिट्टा व अफीम के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Police got success in special campaign against drugs, accused arrested red handed with banned drugs chitta and opium in front of the temple
रायपुर : राजधानी के थाना आमानाका को आरोपी के पास चिटटा होने की खबर मुखबीर से मिलने पर सुनियोजित तरीके से टीम गठित कर आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी के खिलाफ पुर्व भी NDPS ACT कार्यवाही की गई है.
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं.
इसी कड़ी में 27 फरवरी 2025 को थाना आमानाका टीम को खबर मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत अयप्पा मंदिर टाटीबंध के पास हरभजन सिंह उर्फ भजन निवासी वीर सवारकर नगर हीरापुर नामक व्यक्ति जो पुर्व मे जेल गया था वह प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिटटा हेरोईन रखा है और बेचने की फिराक में है.
इस खबर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (IPS) द्वारा थाना प्रभारी आमानाका को आरोपी को हीरोईन चिटटा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर निशानदेही कर पकड़ा गया
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हरभजन सिंह उर्फ भजन पिता रतन सिहं उम्र 42 साल निवासी वीर सावरकर नगर ईडब्लुएस 699 थाना कबीर नगर रायपुर का होना बताया.
टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें एक चश्मा के कव्हर की तलाशी लेने पर उसमे से प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन चिटटा और काला अफीम रखा होना पाया गया. जिस पर हरभजन सिंह उर्फ भजन से उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने बिक्री और परिवहन करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था.
जिस पर आरापी हरभजन सिंह उर्फ भजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चश्मा कव्हर के अन्दर रखे एक सफेद झिल्ली मे हेरोईन चिटटा वजन 7.23 ग्राम कीमत करीब 70,000/- रुपये और एक सफेद झिल्ली मे काले रंग का अफीम वजन 5.09 ग्राम कीमत 5000/- रुपये जुमला कीमत 75000/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 70/25 धारा 21(B),18 NDPS ACT का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई. इस मामले में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में विस्तृत पूछताछ जारी है
गिरफ्तार आरोपी
हरभजन सिंह उर्फ भजन पिता रतन सिहं उम्र 42 साल निवासी वीर सावरकर नगर ईडब्लुएस 699 थाना कबीर नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



