भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश, 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 3 बदमाश गिरफ्तार, 7 फरार, इलाके में दहशत का माहौल

Attempt to murder BJP woman councilor, FIR lodged against 10 people, 3 miscreants arrested, 7 absconding, atmosphere of terror in the area

भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश, 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 3 बदमाश गिरफ्तार, 7 फरार, इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. यहां भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश की गई.. 10 बदमाशों ने पार्षद के घर के सामने देर रात गाली-गलौज किया. फिर घर में कांच, रेलिंग और कैमरे में तोड़फोड़ किया. अब तक पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरोरा थाना क्षेत्र में भाजपा महिला पार्षद लीला देवांगन अपने घर पर थी. इसी दौरान 10 बदमाशों ने उनके घर पर ही जान से मारने की कोशिश की. इस दौरान महिला ने अपने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई. यह पूरा वाक्या अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले की खबर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि 7 अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं.
भाजपा पार्षद लीला देवांगन ने बताई आपबीती
भाजपा पार्षद लीला देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 10 से नवनिर्वाचित पार्षद है. 26 फरवरी की रात 11 बजे के करीब वह परिवार के साथ घर पर थी. तभी बाहर में कुछ लड़के आए और बोले कि तुमको कौन पार्षद बना दिया है. फिर वे लड़के जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगे. हंगामा होने से परिवार बुरी तरह डर गया. आरोपी करीब एक दर्जन से ज्यादा थे. इस घटना के बाद परिवार ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी और आसपास के लोगों को फोन कर बुलाया. हंगामा के कुछ देर बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस सभी फरार आरोपी की तलाश कर रही है. फिलहाल आरोपियों ने किस वजह से जान से मारने की धमकी दी. इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है.
10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR
इस मामले को लेकर पुलिस ने अब तक गद्दा यादव, कमलू समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आरोपी अवैध तरीके से शराब बेचने का भी काम करते हैं. इनके खिलाफ पुलिस थाने में पहले भी जुर्म दर्ज हो चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI