गांव में शराब दुकान खोलने ग्रामसभा में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन और आबकारी विभाग के फैसले का इंतजार

Proposal to open a liquor shop in the village passed unanimously by the Gram Sabha; video goes viral on social media; decision awaited from the administration and the Excise Department.

गांव में शराब दुकान खोलने ग्रामसभा में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन और आबकारी विभाग के फैसले का इंतजार

बलौदाबाजार : देश के राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आत्मा गांवों में बसती है और पंचायती राज व्यवस्था उनकी ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने का सशक्त माध्यम है. इसी पंचायती व्यवस्था से जुड़ा एक अनोखा मामला बलौदाबाजार जिले से सामने आया है. जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग कर डाली.
ग्रामीणों की मांग पर ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया और इसे ग्रामसभा की कार्रवाई में भी शामिल किया गया. ग्रामसभा में मौजूद सरपंच और सचिव के सामने ग्रामीणों ने यह प्रस्ताव रखा. जिसे सभी की सहमति से मंजूरी दी गई.
जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के फैसले का इंतजार
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राम पंचायत के इस प्रस्ताव पर जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या फैसला लेते हैं. फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?