महिला डॉक्टरों से अभद्रता, आयुष हॉस्पिटल के संचालक रायपुर के मशहूर डॉ. मनोज चेलानी का रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए सस्पेंड
Registration of famous Dr. Manoj Chelani of Raipur, director of Ayush Hospital, suspended for three months for misbehaving with female doctors
रायपुर : राजधानी रायपुर के नामी चिकित्सक डॉ. मनोज चेलानी का मेडिकल रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई मेडिकल काउंसिल की तरफ से की गई है. उन पर महिला डॉक्टर्स को लेकर अपशब्दों का उपयोग करने का आरोप है. यह आरोप व्हाट्सएप चैट की जांच में सही पाए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. मनोज चेलानी पर आरोप है कि उन्होंने Obstetrician and Gynaecologist सोसायटी की महिला डॉक्टरों से अभद्रता की. उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में अपशब्दों का उपयोग किया। महिला डॉक्टरों से अभद्रता का मामला मेडिकल काउंसिल तक पहुंचा था. इसके बाद जांच में शिकायतों को सही पाया गया.
बताया जा रहा है कि यह देश का पहला मामला है. जिसमें व्हाट्सएप चैट में अभद्रता के आरोप में किसी डॉक्टर का पंजीकरण सस्पेंड किया गया है. डॉ. मनोज चेलानी आयुष हॉस्पिटल के संचालक भी हैं. बताया जा रहा है कि पहले निलंबन की अनुशंसा एक महीने के लिए की गई थी. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सामान्य सभा की बैठक में इसे बढ़ाकर तीन महीने कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



