पाण्डुका-रजनकटा के पास सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा बाईक सवार, हालत नाजुक, धमतरी में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर मौत

Road accident near Panduka-Rajankata, bike rider collided with a parked truck, condition critical, an unknown vehicle ran over an elderly woman in Dhamtari, she died on the spot

पाण्डुका-रजनकटा के पास सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा बाईक सवार, हालत नाजुक, धमतरी में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर मौत

पाण्डुका-रजनकटा के पास सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा बाईक सवार]

गरियाबंद : पाण्डुका रजनकटा के बीच बुधवार रात 9 बजे के आस पास बाईक सवार धनी राम साहू उम्र 55 साल ग्राम कपालफोड़ी निवासी सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस रोड मे हादसों के रुकने का नाम ही नही ले रहा है. 3 दिन पहले रक्षाबंधन के दिन इसी जगह पर बाईक सवार दम्पति पति-पत्नी की हादसे में मौत हुई थी. जिसकी 2 साल की बच्ची का कंडीसन अभी भी ख़राब है. जिसका इलाज एम्स हॉस्पिटल रायपुर मे चल रहा है.
और आज फिर उसी जगह पर रात के अँधेरे रोड में खड़ी ट्रक को धनी राम देख नही पाया और ट्रक के पीछे जा घुसा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक सवार का सर मे चोट लगने से ब्लड पूरा रोड मे पानी के तरह बह रहा था. जिसकी खबर थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को मिलते ही तत्परता दिखाते हुए अपने स्टॉफ प्र. आ. इंदल ठाकुर, आरक्षक भानु रात्रे, सैनिक रेखराम साहू के साथ तत्परता से थाना पेट्रोलिंग गाड़ी में डालकर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पाण्डुका ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वालों ने आनन फानन मे रायपुर डी के एस हॉस्पिटल रिफर करवाया.
जिसका इलाज डी के एस हॉस्पिटल रायपुर के आई सी यु विभाग के वेंटीलेटर मे रखकर उसका इलाज चल रहा है. जिसका हालत अभी नाजुक है.
चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ट्रक को रोड मे खड़ी कर डीजल निकाल रहा था. अंधेरा होने की वजह से धनीराम ट्रक को समय पर देख नहीं पाए और तेज टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि धनीराम के सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून सड़क पर बहने लगा.
लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों को बिना चेतावनी संकेत के खड़ा कर दिया जाता है. जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है. लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

धमतरी में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर ही मौत

धमतरी : धमतरी में रायपुर के तीन युवकों की मौ​त की वारदात के बाद अब हिट एंड रन का मामला सामने आया है. एक तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो हादसे की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद शव को बरामद किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा संबलपुर बाईपास के पास हादसे के वक्त सड़क पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं जिसके चलते अज्ञात वाहन चालक ने महिला को रौंद कर फरार हो गया. वहीं कुछ घंटे महिला की लाश सड़क पर लावारिश हालत में पड़ी रही. वहीं लोगों की खबर के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की पतासाजी कर रही है. वहीं बुजुर्ग महिला की पहचान नहीं हुई है.
शहर में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. सोमवार रात ढाबा में रायपुर के तीन युवकों को दौड़ा दौड़ कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से लोग सहम उठे. हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है. वहीं आज हिट एंड रन का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB