महिला झपटमारी गैंग के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, चोर गिरोह के 9 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद खरीददार सोनार गिरफ्तार, 67 ग्राम गला हुआ सोना जब्त
Police crack down hard on a female snatching gang; following the arrest of nine gang members, the goldsmith who purchased the stolen goods has been arrested, and 67 grams of melted gold have been seized.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के जेवर खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटघोरा निवासी सोनार को पकड़ा है, जिसके कब्जे से करीब 7 तोला यानी 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर क्षेत्र में बसों में महिलाओं द्वारा यात्रियों के सोने के जेवरात चोरी करने के मामलों की जांच की जा रही थी. इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी किए गए सोने के जेवरात को खरीदने वाले व्यक्ति की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी के सोने की खरीदी कटघोरा क्षेत्र के एक सोनार द्वारा की गई थी. पुलिस ने आरोपी गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे उम्र 35 साल निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की,
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने महिला झपटमारी गैंग से चोरी की गई सोने की चैन और मंगलसूत्र खरीदे थे. आरोपी ने चोरी के सोने को गलाकर नया रूप देने की बात भी कबूल की. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे 21 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के साथ-साथ चोरी के सामान को खरीदने और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि महिला झपटमारी गैंग ने कितनी घटनाओं को अंजाम दिया और चोरी किए गए दुसरे जेवरात कहां-कहां बेचे गए हैं. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी
अंजली गिरी, उम्र 25 वर्ष
लोहारिन बाई, उम्र 50 वर्ष
सुनीता गिरी, उम्र 30 वर्ष
रामबाई, उम्र 40 वर्ष
प्रिती गिरी, उम्र 30 वर्ष
शिवानी, उम्र 20 वर्ष
देवी गिरी, उम्र 20 वर्ष
नरेश गिरी, उम्र 35 वर्ष
राम गिरी, उम्र 20 वर्ष
सभी आरोपी कोनकोना, ठिहईभाठा, थाना बांगो, जिला कोरबा निवासी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



