भिलाई, पलारी, जांजगीर-चांपा और अंबिकापुर में सड़क हादसे प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर और ससुर-दामाद समेत 5 लोगों की मौत
Road accidents in Bhilai, Palari, Janjgir-Champa and Ambikapur killed 5 people including the plant's assistant manager and father-in-law and son-in-law
रायपुर : आज पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है. हर तरफ होली को लेकर धूम मची हुई है. तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कुछ दिनों से यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. इसी बीच एक बार फिर दो अलग-अलग सड़क हो गए. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पहला घटना बलौदाबाजार जिले का है. जहां पलारी थाना के खैरी गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है.
वहीं दूसरा हादसा दुर्ग जिले के भिलाई में हुआ है. जहां एक बाइक खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना हथखोज के पास हुई है.
तीसरा हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की मौत
जांजगीर-चांपा : जांजगीर चांपा जिले में एक सड़क हादसे में PIL प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई. भोजपुर मार्ग में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वह ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए. चांपा थाना क्षेत्र की घटना है.
मृतक की पहचान बोड़सरा निवासी अजित कुमार साहू उम्र 22 साल के रुप में हुई है. गुरुवार सुबह 6 बजे अजित अपनी A शिफ्ट की ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. खबर मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया है. ट्रेलर वाहन को जब्त किया गया है. परिजनों को घटना की खबर दे दी गई है. चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरु कर दी है. घटना से परिजन सदमे में हैं.
चौथा हादसा: एनएच 130 पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत
अंबिकापुर : उदयपुर सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत न 130 पर साल का मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ससुर दामाद की मौत हो गई.
पुलिस थाना उदयपुर के आभास मिंज ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे की घटना बताया जा रहा है। ग्राम मोहनपुर निवासी बुधराम हरिजन का भतीजा महेश राम 26 वर्ष व उसका ससुर बदलू राम 45 वर्ष किसी काम से ग्राम सोनतराई गए हुए थे।जहां से दोनों मोटरसाइकिल बजाज सीटी 100 सीजी 15 डीवी 7608 से अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग से होकर अपने घर मोहनपुर वापस जा रहे थे, तभी सलका मोड़ के पास अंबिकापुर की ओर से आ रही अज्ञात ट्रक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी जिससे दोनों को गंभीर चोटे लगी सूचना पर उदयपुर पुलिस समेत 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को उठाकर तत्काल सीएससी उदयपुर लाकर भर्ती किया गया अस्पताल पहुंचते ही महेश राम को डॉक्टर ने ने मृत घोषित कर दिया वहीं ससुर बदलू राम का इलाज के दौरान उसका भी मौत हो गया। पुलिस की सूचना पर परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करा कर लाश को परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि तत्काल टीम रवाना होकर अज्ञात ट्रक का सीसीटीवी फुटेज खन्हाल कर पता साजी कर जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



